internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_product

indian_bank_ib_star_agro_mills_rice_mill_dhal_mill_oil_mill_flour_mill_ib_star_agro_mill_pan_india_cluster

आइबी स्टार एग्रो मिल्स (चावल मिल, दाल मिल, तेल मिल एवं आटा मिल) एवं आइबी स्टार एग्रो मिल अखिल भारत समूह

लक्ष्य समूह:

  • समस्त नये / वर्तमान चावल मिल, दाल मिल, तेल मिल एवं आटा मिल।

उद्देश्य:

  • नई मशीनरी की खरीद / कारखाना निर्माण / आधुनिकीकरण एवं कार्यशील पूंजी की आवश्यकता ।

पात्रता:

  • नये यूनिट के लिए: संतोषजनक प्रवर्तकों के पिछला कार्य-निष्पादन रिकॉर्ड, नये यूनिट के लिए समूह संबंधन एवं व्यवहार्य परियोजना।
  • वर्तमान यूनिट के लिए: न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक लगातर निवल लाभ प्राप्त यूनिट।

सुविधा की प्रकृति:

  • सावधि ऋण।
  • नकद ऋण।

ऋण राशि:

  • प्रोजेक्ट की कीमत पर आधारित

मार्जिन:

  • सावधि ऋण:
  • नयी मशीनरी के लिए 25% एवं भू-संपत्ति एवं इमारत के लिए 30%
  • कार्यशील पूंजी:

मालों का स्टॉक :

  • रु.1 करोड़ से कम सीमा के लिए – 20%
  • रु.1 करोड़ एवं उससे अधिक की सीमा के लिए – 25%

बही ऋण: 25% (90 दिन की अवधि तक) एनएफबी मार्जिन – नियमानुसार

पुनर्भुगतान अवधि व शर्तें:

  • अधिकतम 7 वर्ष (जिसमें  अधिकतम 2 वर्ष की मोराटोरियाम अवधि सम्मिलित है)
  • कार्यशील पूंजी – वार्षिक नवीकरण के साथ एक वर्ष

प्रसंस्करण एवं अन्य शुल्क:

  • समय-समय पर कृषि ऋण से संबधित सेवा प्रभार पर जारी सरक्यूलर के अनुसार ।

ब्याज दर:

  • कृपया हमारे बैंक की वेबसाइट के होम पेज पर ब्याज दर से संबंधित लिंक देखें।

ऋण गारंटी:

  • सूक्ष्म एवं लघु उद्यम ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट (सीजीटीएमएसई) योजना के अंतर्गत इस वित्तपोषण सुविधा से पात्र उधारकर्ताओं को ऋण गारंटी कवरेज उपलब्ध होगी।

प्रतिभूति:

  • प्राथमिक: बैंक ऋृण से सृजित स्टॉक पर बैंक का हाइपोथिकेसन / बही ऋण / मशीनरी / फैक्ट्री भूमि एवं इमारात की साम्यिक बंधक / बैंक वित्त से सृजित आस्तियों पर प्रभार।
  • संपार्श्विक: रु.10 लाख की सीमा तक के लिए कोई भी संपार्श्विक प्राप्त नहीं किया जाएगा। रु.10 लाख से अधिक सीमा के लिए: साम्यिक बंधक संपत्ति के माध्यम से/एमएमडी/एफडी/एलआईसी/एनएससी इत्यादि के रूप में अतिरिक्त जमानत, स्वीकृत सीमा के लिए उधारकर्ता / गारंटीकर्ता से संबंधित (एफबी एवं एनएफबी दोनों) ऋण राशि का 100% होना चाहिए।
(अंतिम अद्यतन तिथि :Jul 17, 2026 at 09:14:31 am)