internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_about_us_left_menu

indian_bank_md_and_ceo_profile

प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी

श्री बिनोद कुमार,सीईओ & एमडी

श्री बिनोद कुमार

प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी

श्री बिनोद कुमार ने 16 जनवरी 2025 को इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, 21 नवंबर 2022 से 15 जनवरी 2025 तक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी, अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग, वित्त और डेटा एनालिटिक्स एवं डेटा वेयरहाउसिंग विभागों का कुशल नेतृत्व किया है।

श्री कुमार रांची विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक हैं और उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंन्ट (एनआईबीएम) से बैंकिंग और वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। आप जीएआरपी (यूएसए) द्वारा प्रमाणित वित्तीय जोखिम प्रबंधक (एफआरएम) और भारतीय बैंकर्स संस्थान (सीएआईआईबी) के प्रमाणित एसोसिएट हैं। आपने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (आईआईबीएफ) से ट्रेजरी, निवेश एवं जोखिम प्रबंधन तथा बैंकिंग एवं वित्त में डिप्लोमा और आईआईएम बैंगलोर से नेतृत्व कौशल विकास कार्यक्रम भी पूर्ण किया है।

1994 में पीएनबी में प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में अपनी बैंकिंग करियर की शुरुआत करने वाले श्री कुमार के पास तीन दशकों से अधिक वर्ष का व्यापक और वैविध्यपूर्ण बैंकिंग अनुभव है। शाखा और प्रशासनिक कार्यालय परिचालन, जोखिम प्रबंधन और कॉर्पोरेट क्रेडिट में आपकी विशेषज्ञता है।

आपने पीएनबी की दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (डीआईएफसी) शाखा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में कार्य किया है और इससे पहले आप पीएनबी के कॉर्पोरेट क्रेडिट डिवीजन के प्रमुख के रूप में मुख्य महाप्रबंधक का पदभार संभाल रहे थे।

आईबीए की प्रबंध समिति के सदस्य होने के साथ ही साथ श्री कुमार आईबीए की कॉर्पोरेट क्रेडिट संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं।

आप आईआईबीएफ की गवर्निंग काउंसिल और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंन्ट (आईआईबीएम) गुवाहाटी के गवर्निंग बोर्ड के सदस्य भी हैं।

(अंतिम अद्यतन तिथि :Jul 06, 2026 at 02:20:20 pm)