internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_about_us_left_menu

indian_bank_process_for_claiming_unclaimed_deposit_transferred_to_depositor_education_and_awareness_(DEA)_fund

जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता (डीईए) कोष में अदावी जमाओं के दावा हेतु प्रक्रिया

जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता (डीईए) कोष में अदावी जमाओं के दावा हेतु प्रक्रिया

 

हमारे बैंक की वेबसाइट पर आने के लिए धन्यवाद । अगर आपका नाम सूची में उपलब्ध डेटा में पाया जाता है, तो हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया जमा राशि को फिर से चालू करने / वापस प्राप्त करने हेतु एक अनुरोध पत्र सहित जमा के प्रमाण के रूप में आवश्यक दस्तावेज़ सहित संबंधित शाखा में संपर्क करें । यदि शाखा यह पुष्टि कर देती है कि खाता उपलब्ध है ।

 

अदावी जमा राशियों की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें ।

 

अदावी जमा राशियाँ – अदावी जमा खातों का दावा करने की प्रक्रिया

 

अदावी जमा राशियाँ – दावा फ़ॉर्म

 

ईमेल आईडी – UNCLAIMEDDEPOSITS[at]indianbank[dot]co[dot]in

 

जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता (डीईए) कोष में अंतरित किए गए अदावी खातों को पुनः सक्रिय करने हेतु, ग्राहक / नामिति (जमाकर्ता की मृत्यु के मामले में) निम्नलिखित विवरण / दस्तावेज़ों के साथ अपनी होम ब्रांच से संपर्क करें:

 

व्यक्तिगत ग्राहक हेतु

  • मूल पासबुक / मीयादी जमा रसीद
  • सीआईएफ फ़ॉर्म में उल्लिखित पते के प्रमाण के रूप में नवीनतम मान्य केवाईसी दस्तावेज़ ।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  • विधिवत् भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित केवाईसी (सीआईएफ – व्यक्तिगत) फ़ॉर्म होम ब्रांच में जमा किया जाना है । ()

 

जमाकर्ता की मृत्यु होने के मामले में, यदि विधिक उत्तराधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है (जहाँ नामांकन पंजीकृत नहीं है ), तो कृपया सभी विधिक उत्तराधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित विधिवत् भरा हुआ ‘मृतक दावा निपटान फॉर्म’ (फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें) प्रस्तुत करें।

 

गैर-व्यक्तिगत ग्राहक हेतु

  • मूल पासबुक / मीयादी जमा रसीद
  • विधिवत् भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित सीआईएफ फॉर्म (गैर- व्यक्तिगत) फॉर्म होम ब्रांच में जमा किया जाना है । ( ।)
  • सीआईएफ फॉर्म में उल्लेखित पहचान एवं पते हेतु फ़ॉर्म / संस्था के नवीनतम मान्य केवाईसी दस्तावेज ।
  • लाभार्थी स्वामियों के नवीनतम मान्य केवाईसी दस्तावेज / पासपोर्ट साइज फोटो ।

लाभार्थी स्वामियों के विधिवत् रूप से भरे हुए एवं हस्ताक्षरित सीआईएफ फॉर्म (सीआईएफ – व्यक्तिगत) (फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

समस्त मान्य दस्तावेज प्राप्त होने के पश्चात्, शाखा द्वारा दावा प्रक्रिया शुरू की जाएगी ।

अधिक विवरण के लिए, कृपया अपनी होम ब्रांच से संपर्क करें ।

 

(अंतिम अद्यतन तिथि :Jul 03, 2026 at 12:39:29 pm)