internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_image_left_menu

indian_bank_virtual_banking_experience

वर्चुअल बैंकिंग अनुभव

वर्चुअल बैंकिंग एक्सपीरियंस

इंडियन बैंक ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए वर्चुअल बैंकिंग एक्सपीरियंस (वीबीएक्स) की शुरुआत की है। यह समर्पित प्लेटफॉर्म उन डिजिटल-सैवी ग्राहकों की सेवा के लिए डिज़ाइन किया गया है जो भौतिक शाखाओं में जाने के बजाय ऑनलाइन माध्यमों से अपनी बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करना पसंद करते हैं।

यह प्लेटफॉर्म एन्हांस्ड इंडस्मार्ट मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एक सरल, सुरक्षित एवं व्यक्तिगत बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है, जिससे ग्राहक कभी भी और कहीं से भी आसानी ले अनेक प्रकार की बैंकिंग सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं।

वीबीएक्स हेतु पात्रता मानदंड

वीबीएक्स, बैंक के केवल उन खुदरा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हैं:

  1. एक सक्रिय वैयक्तिक सीआईएफ और एक सक्रिय बचत खाता होना चाहिए।
  2. विगत 9 महीनों में किसी शाखा में विजिट न किया हो (छूट प्राप्त लेनदेन/विजिट को छोड़कर*)
  3. ग्राहक द्वारा ली गई खुदरा ऋण सुविधा के संबंध में, ऋण खाता स्टैंडर्ड होना चाहिए।
  4. विगत तिमाही के दौरान डिजिटल रूप से कम से कम एक (डेबिट/क्रेडिट) लेनदेन किया गया हो।

* छूट प्राप्त लेनदेन/विजिट:

  1. लॉकर परिचालन
  2. चेक के माध्यम से उच्च मूल्य का लेनदेन (> ₹5.00 लाख) (जो सामान्यतः डिजिटल चैनलों के माध्यम से संभव नहीं है)
  3. ऋण सेवा-संबंधी विजिट
  4. फॉरेक्स लेनदेन
  5. शाखा में भौतिक मीयादी जमा को बंद करना, जिसे 30.09.2025 को या उससे पहले खोला गया था।
  6. एक ही सीआईएफ के तहत कई बचत खाता होने की स्थिति में, निष्क्रिय खाते को सक्रिय करना और उसमें नकद जमा करना।

उपरोक्त पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर, ग्राहकों को उनके रिलेशनशिप वैल्यू के आधार पर निम्नानुसार वर्गीकृत किया जाता है।

(रु. लाख में)

ग्राहक श्रेणी विगत 6 माह का न्यूनतम एसबी औसत शेषराशि विगत 6 माह का टीडी औसत मूल्य विगत दो तिमाहियों के दौरान एसबी न्यूनतम औसत शेषराशि बनाए रखने के अध्यधीन गृह ऋण/बंधक ऋण की बकाया राशि (यथास्थिति विगत तिमाही के अंत तक)
स्पार्क ≥ 5.00 एवं कोई अधिकत्तम सीमा नहीं ≥ 25.00 एवं कोई अधिकत्तम सीमा नहीं ≥ 200.00 (कोई अधिकत्तम सीमा नहीं) और रु. 1.00 लाख की न्यूनतम एसबी औसत शेषराशि
वाईब ≥ 1.00 और < 5.00 ≥ 10.00 और < 25.00 ≥ 100.00 और < 200.00 और 0.50 लाख की न्यूनतम एसबी औसत शेषराशि
इमर्ज ≥ 0.25 और < 1.00 ≥ 5.00 और < 10.00 ≥ 50.00 और < 100.00 और 0.10 लाख की न्यूनतम एसबी औसत शेषराशि
बेसिक <0.25 लागू नहीं लागू नहीं

*निबंधन एवं शर्तें लागू

वीबीएक्स ग्राहकों की श्रेणी का अवनयन

वीबीएक्स ग्राहकों को बैंक के साथ उनके रिलेशनशिप वैल्यू के आधार पर वीबीएक्स का विशिष्ट लाभ प्राप्त हो रहे हैं। अतएव, सभी ग्राहकों को अवगत कराया जाता है कि वीबीएक्स सुविधाओं का नियमित लाभ उठाने के लिए वे बैंक के साथ अपेक्षित रिलेशनशिप वैल्यू बनाए रखें। अन्यथा, उनके खातों को अगली पात्र श्रेणी में अवनत किया जा सकता है तथा उससे संबंधित लाभ समाप्त हो सकते है। अवनयन की प्रक्रिया तिमाही आधार पर कार्य करेगी। अधिक जानकारी के लिए इंडस्मार्ट खोलें -वीबीएक्स लाभ पर टैप करें।

स्पार्क Spark
वाईब Vibe
इमर्ज Emerge
बेसिक Basic

वीबीएक्स के लाभ एवं सेवाएँ

विशेषताओं का विवरण बेसिक इमर्ज वाइब स्पार्क
वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर (वीआरएम)
एसएमएस प्रभारों पर छूट
निःशुल्क डीमैट खाता
आईबीएमबीएस ट्रेडिंग खाते का उपयोग कर प्रथम 50 ट्रेड पर शून्य ब्रोकरेज*
बेहतर रिवॉर्ड प्रोग्राम
शाखा में प्राथमिक ग्राहक सेवा(प्रायोरिटी सर्विस कार्ड के माध्यम से)
मासिक निःशुल्क आरटीजीएस लेनदेन
कहीं भी बैंकिंग की सुविधा – (ग्राहक इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में लेनदेन कर सकते हैं।)
म्यूचुअल फंड निवेश हेतु रोबो परामर्श सेवा
त्वरित एसआईपी
कॉल बैक सुविधा – ग्राहक एक क्लिक में कॉल सेंटर से कॉल बैक का अनुरोध कर सकते हैं।
इंडस्मार्ट के माध्यम से एकीकृत एक्सपर्ट एसिसटेड आईटीआर दाखिल करने की सुविधा
(अंतिम अद्यतन तिथि :Sep 08, 2026 at 11:48:45 am)