internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_about_us_left_menu

indian_bank_e_od_against_deposit

Online OD Against Deposit

  • ई-ओडी खुदरा नेट बैंकिंग ग्राहकों और मोबाइल बैंकिंग ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास व्यक्तिगत नाम पर मीयादी जमा खाते हैं ।
  • इस ई-ओडी उत्पाद के लिए लागू ब्याज दर मीयादी जमा दर से 1% अधिक है । स्टाफ (सेवानिवृत्त लोगों सहित) के लिए, यह जमा दर से 0.50% अधिक है।
  • प्रत्येक मीयादी जमा खाते के लिए अलग ई-ओडी खाता खोला जाना है ।
  • ई-ओडी की समाप्ति तिथि मीयादी जमा खाते की परिपक्वता तिथि होगी ।
  • न्यूनतम ओवरड्राफ्ट सीमा: रु. 1000.00, अधिकतम ओवरड्राफ्ट सीमा: रु. 10.00 लाख है I

योजना के लाभ:

  • शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं
  • किसी भौतिक प्रलेखीकरण की आवश्यकता नहीं
  • किसी गारंटी /संपार्श्विक प्रतिभूति की आवश्यकता नहीं

ग्राहक निम्नलिखित माध्यमों से ऑनलाइन ओडी का लाभ उठा सकते हैं:

जमा के सापेक्ष ऑनलाइन ओडी हेतु एफएक्यू

जमा के सापेक्ष ई-ओडी क्या है?

यह एक डिजिटल उत्पाद है। जो आपको अपनी मौजूदा जमा पर ऋण लेने की अनुमति देता है।

मैं जमा के सापेक्ष ई-ओडी के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूं?

आप जमा के सापेक्ष ई-ओडी हेतु आवेदन इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग "इंड स्मार्ट" दोनों प्लेटफॉर्म में कर सकते हैं।

क्या जमा के सापेक्ष ई-ओडी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जमा हेतु लागू है?

हाँ, यह सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जमा के सापेक्ष अनुमत है।

मैं किस शाखा में जमा के सापेक्ष ई-ओडी का लाभ उठा सकता हूं?

ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग "इंड स्मार्ट" दोनों प्लेटफॉर्म में इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऋण खाता उस शाखा में खोला जाएगा जहाँ जमा खाता परिचालित है ।

मैं जमा के सापेक्ष ई-ओडी के तहत लागू ब्याज दर कहाँ देख सकता हूं?

यह स्वीकृति निबंधन एवं शर्त संस्वीकृति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

जमा के एवज में ई-ओडी के लिए ब्याज दर क्या है?

आम जनता हेतु: जमा दर + 1%

स्टाफ एवं पूर्व-स्टाफ हेतु: जमा दर + 0.50%

ऋण अवधि क्या है?

यह एक चल खाता है । ओडी, जमा की परिपक्वता अवधि तक लागू रहेगा।

क्या कोई सेवा शुल्क है?

नहीं।

क्या पूर्व भुगतान / फोरक्लोजर उपलब्ध है?

ऋण को चुकौती अवधि के भीतर किसी भी समय पूर्व-भुगतान / फोरक्लोज किया जा सकता है। इस खाते को ऑनलाइन बंद करने का कोई विकल्प नहीं है। ग्राहक को बंद करने के लिए अपनी होम ब्रांच से अनुरोध करना होगा ।

क्या ऋण के फोरक्लोज़ करने पर कोई जुर्माना है?

कोई प्री क्लोजर जुर्माना नहीं है ।

यदि ऋण फोरक्लोज़ है तो क्या मैं जमा के सापेक्ष ई-ओडी का लाभ उठा सकता हूं?

हाँ, बैंक के मानदंडों के अनुसार ।

क्या जमा के सापेक्ष ई-ओडी का लाभ संयुक्त रूप से उठाया जा सकता है?

यह केवल वैयक्तिक द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है ।

क्या ऋण के लिए गारंटर की आवश्यकता है?

नहीं ।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कौन पात्र है?

केवल वैयक्तिक ग्राहक।

क्या इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित है?

हाँ । न्यूनतम प्रवेश आयु 21 वर्ष है ।

प्रस्तावित न्यूनतम और अधिकतम ऋण राशि क्या है?

न्यूनतम ऋण राशि रु. 1000 / - है और अधिकतम ऋण राशि रु. 10,00,000 / - है जो जमा के 90% के अंकित मूल्य के अध्यधीन है ।

जमा के सापेक्ष ई-ओडी के लिए न्यूनतम सिबिल स्कोर क्या है?

लागू नहीं ।

जमा के सापेक्ष ई-ओडी के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

ग्राहक के पास हमारे बैंक में मीयादी जमा (परिवर्ती आवर्ती जमा को छोड़कर) होनी चाहिए ।

जमा के सापेक्ष ई-ओडी के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

ग्राहक को कोई दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं है ।

क्या मुझे प्रलेखीकरण के लिए शाखा का जाना चाहिए?

अपेक्षित नहीं है ।

क्या मुझे प्रलेखीकरण के लिए शाखा का जाना चाहिए? अपेक्षित नहीं है ।

जमा के सापेक्ष ई-ओडी और संवितरण में कितना समय लगता है?

यह एक त्वरित सुविधा है। सीमा डिजिटल माध्यम से स्वीकृत की गई है ।

➢ चेक बुक प्रदान की जाएगी ।

➢ शाखा के माध्यम से नकद आहरण भी अनुमत है।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कौन पात्र नहीं हैं?

गैर-व्यक्तिगत ग्राहक पात्र नहीं हैं । एनआरई / एनआरओ ग्राहक पात्र नहीं हैं । दोनों में से कोई एक या उत्तरजीवी और अभिभावक द्वारा संचालित संयुक्त जमा और नाबालिग जमा पात्र नहीं हैं। परिवर्ती आवर्ती जमा (वीआरडी) ग्राहक पात्र नहीं हैं ।

(अंतिम अद्यतन तिथि :Apr 15, 2026 at 10:41:26 am)