internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_about_us_left_menu

indian_bank_ib_home_enrich

आईबी होम एनरिच

पात्रता निवासी व्यक्ति और एनआरआई जिनके नाम पर एक आवासीय इकाई हो और नवीनतम कर भुगतान प्रमाण पत्र / बिक्री विलेख / उपहार विलेख / नामांतरण प्रमाण पत्र / विभाजन विलेख की प्रति द्वारा समर्थित हैं।

 

·वेतनभोगी वर्ग, व्यवसायी, पेशेवर और स्व-नियोजित लोग, पेंशनभोगी · निश्चित आय स्रोत वाले

·जिन्होंने कम से कम 3 वर्ष की पुष्टिकृत सेवा/अनुभव की अवधि (पिछला रोजगार/अनुभव सहित और वर्तमान रोजगार में पुष्टिकृत हो चुके हों) पूरी कर ली हो ।

हमारे बैंक के स्टाफ अथवा स्टाफ के जीवनसाथी भी यह ऋण का लाभ उठा सकते हैं। ऐसी स्थिति में जीवनसाथी / स्टाफ की गारंटी अनिवार्य है।

मौजूदा गृह ऋण ग्राहक भी इस ऋण का लाभ उठा सकते हैं।

आयु न्यूनतम प्रवेश आयु - 18 वर्ष

अधिकतम प्रवेश आयु - 65 वर्ष

अधिकतम निकासी आयु - 70 वर्ष

उद्देश्य आवासीय आवास इकाई की मरम्मत / नवीनीकरण
मार्जिन 30%
ऋण की मात्रा न्यूनतम - रु. 1.00 लाख

अधिकतम - रु. 10.00 लाख

नेट टेक होम पे आवेदकों की वार्षिक आय (व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त रूप से) रु. 15.00 लाख तक, के मामले में एनटीएचपी (प्रस्तावित ऋण ईएमआई के बाद) सकल वार्षिक आय का 40% से कम नहीं होना चाहिए ।

आवेदकों की वार्षिक आय (व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त रूप से) रु. 15.00 लाख तक, के मामले में एनटीएचपी (प्रस्तावित ऋण ईएमआई के बाद) सकल वार्षिक आय का 40% से कम नहीं होना चाहिए । आवेदकों की वार्षिक आय (व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त रूप से) रु. 15.00 लाख से अधिक, के मामले में, एनटीएचपी (प्रस्तावित ऋण ईएमआई के बाद) सकल वार्षिक आय का 30% से कम नहीं होना चाहिए, जो न्यूनतम वार्षिक निवल वेतन रु. 6.00 लाख के अध्यधीन है ।

चुकौती अवधि अधिकतम 10 वर्ष
अधिस्थगन अवधि मरम्मत / नवीनीकरण पूरा होने तक या ऋण संवितरण की तिथि से 3 महीने तक, जो भी पहले हो, अधिस्थगन अवधि अनुमत है। हालाँकि, अधिस्थगन अवधि ब्याज का हर महीने अनिवार्य रूप से भुगतान किया जाना है ।
अधिस्थगन अवधि यहाँ क्लिक करें
प्रसंस्करण शुल्क यहाँ क्लिक करें
प्रतिभूति हमारे बैंक की मीयादी जमा पर ग्रहणाधिकार, जिसमें टीडीएस कटौती के पश्चात अर्जित ब्याज भी शामिल है (आईबी टैक्स सेवर जमा को छोड़कर)।

वैयक्तिक / संयुक्त नामों पर जमा किया जा सकता है ।

तृतीय पक्ष जमा भी स्वीकार किए जा सकते हैं। हालाँकि, ऐसे तीसरे पक्ष से गारंटी प्राप्त की जानी चाहिए

एनएससी गिरवी (उपतिच ब्याज सहित), जो न्यूनतम 3 वर्ष की अवधि के लिए परिचालित हुई है

एलआईसी पॉलिसी - जीवन बीमा पॉलिसी का समनुदेशन (पॉलिसी के अभ्यर्पण मूल्य की सीमा तक) आदि। एलआईसी पॉलिसियों को कम से कम 3 साल तक चलना चाहिए ।

ऋण के लिए आवेदन (यहाँ क्लिक करें)

(अंतिम अद्यतन तिथि :Jun 26, 2026 at 11:09:35 am)