internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_nre_sb_accounts_left

indian_bank_ib-seafarer-account-nre-sb

आईबी सीफेयरर खाता एनआरई एसबी

आईबी सीफेयरर खाता एनआरई एसबी एक प्रीमियम खाता है, जिसे विशेष रूप से नाविकों की अपेक्षाओं एवं आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए बनाया गया है।

लक्ष्य ग्राहक: विदेशी शिपिंग कंपनियों में कार्यरत नाविक।

रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड के तहत सुविधा

  • डेबिट कार्ड से व्यय पररिवॉर्ड प्वाइंट और लॉयल्टी ऑफर/छूट/ टैप टू पे की सुविधा।
  • दैनिक शॉपिंग की उच्चतर सीमा और घरेलू एटीएम आहरण सीमा।
  • घरेलू हवाई अड्डा लाउंज एक्सेस (रुपे लाउंज प्रोग्राम के अनुसार शामिल लाउंज में)।
  • व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु/स्थायी विकलांगता बीमा कवर।
  • कॉम्प्लिमेंट्री स्वास्थ्य जांच, स्पा सेशन या सैलून सर्विसेज़, जिम मेंबरशिप, गोल्फ प्रशिक्षण या राउंड, ओटीटी सदस्यता, और कैब सेवा के लिए कूपन।

अन्य सुविधा

  • एफएक्स रिटेल प्लेटफॉर्म को एक्सेस
  • निःशुल्क चेक बुक जारी करना
  • निःशुल्क डेबिट कार्ड जारी करना
  • डेबिट कार्ड पर कोई एएमसी नहीं
  • निःशुल्क डीडी/एमईएफटी/आईएमपीएस/आरटीजीएस
  • स्थानीय चेक का निःशुल्क संग्रहण
  • लॉकर किराया और गृह ऋण एवं कार ऋण के प्रसंस्करण शुल्क में छूट

मानदंड/निधि की शर्त – इन 3 विकल्पों में से कोई भी एक:

आईबी सीफेयरर खाता एनआरई एसबी में एएमबी आईबी सीफेयरर खाता एनआरई एसबी में एएमबी + मीयादी जमा आईबी सीफेयरर खाता एनआरई एसबी में एएमबी + मीयादी जमा
रु. 2,00,000 रु. 1,00,000 + 10 लाख रु. 50,000 + 25 लाख

 

निबंधन एवं शर्तें:

  • एएमबी / मीयादी जमा का रखरखाव: मीयादी जमा (प्राथमिक खाताधारक के नाम पर एनआरई टीडी, एनआरओ टीडी, एफसीएनआर) के मानदंड को खाता खोलने के समय ही पूरा किया जाना है, एसबी में खाता खोलने के 3 महीने के भीतर अपेक्षित एएमबी बनाया जाना है। 3 महीने के बाद, यदि अपेक्षित एएमबी नहीं बनाया जाता है, तो रु.1000 प्रति माह का सेवा प्रभार लिया जाएगा।
  • उपर्युक्त के अलावा अन्य सेवा प्रभार, समय-समय पर लागू सेवा प्रभारों की अनुसूची के अनुसार होंगे।
  • एनपीसीआई के निर्णयानुसार विशेषताएं / सुविधाएं बदली जा सकती हैं।
  • खाता अनिवासी जमा पर लागू होने वाले सभी केवाईसी मानदंडों और दिशानिर्देशों के अध्यधीन है।
(अंतिम अद्यतन तिथि :Apr 20, 2026 at 02:26:35 pm)