internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_about_us_left_menu

indian_bank_ibex_gold_card_scheme(gcs)_for_exporters

आईबीईएक्स गोल्ड कार्ड स्कीम (जीसीएस) – निर्यातकों के लिए

आईबीईएक्स गोल्ड कार्ड स्कीम (जीसीएस) – निर्यातकों के लिए

आईबीईएक्स गोल्ड कार्ड स्कीम (जीसीएस) – निर्यातकों के लिए
अर्हता गोल्ड कार्ड स्कीम सभी क्रेडिट-योग्य निर्यातकों पर लागू है, जिनका अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड हो, जिसमें लघु एवं मध्यम क्षेत्र के निर्यातक भी शामिल हैं।

अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड से आशय ऐसे निर्यातकों से है, जो नीचे दिए गए सभी चार मानदंडों का पालन करते हों:

Ø  निर्यातक के खातों की परिसंपत्ति वर्गीकरण (एसेट क्लेरिफिकेशन) लगातार तीन वर्षों तक स्टैंडर्ड रही हो;

Ø  खातों के संचालन में कोई प्रमुख अनियमितता / प्रतिकूल विशेषता न पाई गई हो।

(जैसे – दस्तावेज़ीकरण, सुरक्षा/चार्ज निर्धारण, सुरक्षा कवरेज आदि में गंभीर अनियमितताएँ);

Ø  निर्यात बिल सामान्यतः समय पर भुगतान किए गए हों अथवा यदि कोई निर्यात बिल बकाया / एफबीपी लौटे हों, तो वे पिछले / वर्तमान वित्तीय वर्ष के कुल निर्यात टर्नओवर की अधिकतम 10% सीमा के भीतर हों;

Ø  पैकिंग क्रेडिट खाते का संचालन बिना किसी बकाया के किया गया है तथा पिछले एक वर्ष के दौरान यह अनुमत / विस्तारित अवधि के भीतर ही संचालित रहा हो।

 

मुख्य बातें

Ø  अचानक प्राप्त आदेशों के निष्पादन हेतु तत्काल ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, स्वीकृत सीमा के 20% तक स्टैंडबाय एडहॉक सीमा का आकलन किया जाएगा और अतिरिक्त रूप से उपलब्ध कराई जाएगी ।

Ø  मौसमी वस्तुओं के निर्यातकों के मामले में, पीक एवं ऑफ-पीक स्तर उचित रूप से निर्धारित किए जाएंगे; तथा उपर्युक्त अनुसार 20% तक की एडहॉक सीमा संबंधित ऋण सीमाओं से अधिक प्रदान की जाएगी ।

Ø  अप्रत्याशित निर्यात आदेशों की स्थिति में, आदेश के आकार एवं प्रकृति को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा कवरेज में कमी किए बिना, इन्वेंटरी मानदंडों में मामले दर मामले आधार पर छूट दी जा सकती है।

 

सुविधाएं

Ø  योजना के मूल उद्देश के अनुरूप, बैंक,  रेटिंग एवं पिछले प्रदर्शन के आधार पर गोल्ड कार्ड धारकों को सर्वोत्तम संभव ब्याज दरें उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा ।

Ø  बैंक गोल्ड कार्ड धारकों की पीसीएफसी  आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु उन्हें ऋण स्वीकृति में अन्य की तुलना में प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेगा ।

Ø  बैंक, अपने विदेशी मुद्रा अधिशेष में से, उपयुक्त / पात्र मामलों में विदेशी मुद्रा में सावधि ऋण (टर्म लोन) प्रदान करने पर विचार करेगा।

 

प्रतिक्रिया समय

सामान्य परिस्थितियों में, सभी आवश्यक दस्तावेज़/प्रमाण-पत्र प्राप्त होने की तिथि से प्रतिक्रिया की समय-सीमा भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार निम्नानुसार होगी :

 

नवीन आवेदन का निपटान     : 25 दिन

ऋण सीमाओं का नवीनीकरण : 15 दिन

एडहॉक सीमा की स्वीकृति     : 07 दिन

अधिक जानकारी के लिए कृपया निकटतम एफएक्स अधिकृत शाखा से संपर्क करें।

(अंतिम अद्यतन तिथि :Apr 18, 2026 at 05:07:40 pm)