internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_product

indian_bank_ind_suvidha_micro_credit_card

इंड सुविधा – माइक्रो क्रेडिट कार्ड

इंड सुविधा – माइक्रो क्रेडिट कार्ड

इंड सुविधा – माइक्रो क्रेडिट कार्ड

क्र.सं.

मापदंड

उत्पाद की विशेषताएं

1.

उद्देश्य

सूक्ष्म उद्यमों को उनकी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं / व्यवसाय संबंधी व्यय के वित्तपोषण हेतु सरल शर्तों पर और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराना। गैर-व्यावसायिक अथवा व्यक्तिगत व्यय इसके लिए पात्र नहीं होंगे।

2.

लक्षित समूह

उद्यम पोर्टल के अंतर्गत पंजीकृत वे सूक्ष्म उद्यम, जिन्हें अल्पकालिक और तदर्थ कार्यशील पूंजी की आवश्यकता है।

3.

पात्रता

  1. यूआरसी के तहत सूक्ष्म इकाइयाँ।
  2. डीपीडी 30 दिनों से अधिक नहीं होना चाहिए। सभी ऋणदाताओं के पास इसकी सत्यता की जाँच सीआईसी के माध्यम से की जाएगी।
  3. हमारे बैंक के साथ कम से कम 12 महीने पुराने अनुभव वाले ईटीबी ग्राहक, जिनका क्रेडिट एक्सपोज़र हो या न हो।
  4. हमारे बैंक में बैंक खाते की न्यूनतम अवधि 12 महीने होनी चाहिए।
  5. एनटीबी ग्राहक पात्र नहीं हैं।
  6. सीएमआर 1-5 या इसके समकक्ष। यदि सीएमआर उपलब्ध न हो, तो प्रवर्तकों का सीआईसी स्कोर 730+ या इसके समकक्ष होना चाहिए।

4.

सुविधा की प्रकृति

एकल क्रेडिट कार्ड (सिर्फ एक कार्ड जारी किया जाएगा)

5.

क्रेडिट सीमा

अधिकतम सीमा: ₹10,000

अधिकतम सीमा: ₹5,00,000

6.

आकलन के प्रकार

मौजूदा क्रेडिट एक्सपोज़र वाले ईटीबी: एफबी सीमाओं का 20%, जो न्यूनतम ₹10,000 और अधिकतम ₹5.00 लाख के अधीन होगा।

बिना क्रेडिट एक्सपोज़र वाले ईटीबी: विगत 12 महीनों के दौरान बैंक खातों में हुई (बिक्री अथवा क्रेडिट टर्नओवर, दोनों में से जो भी कम हो) का 20%, जो न्यूनतम ₹10,000 और अधिकतम ₹5.00 लाख के अधीन होगा।

7.

प्रतिभूति

सीजीटीएमएसई के अंतर्गत कवर किया जाएगा। प्रीमियम का वहन उधारकर्ता द्वारा किया जाएगा।

8.

पुरस्कार अंक

  • प्रत्येक ₹200 के खर्च पर अधिकतम 1 अंक (मूल्य ₹1) दिया जाएगा , जिसे प्रत्येक माह के विवरण में जमा किया जाएगा।

 

(अंतिम अद्यतन तिथि :Sep 22, 2026 at 01:59:07 pm)