internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_product

lending_against_gold_collateral

स्वर्ण संपार्श्विक के सापेक्ष उधार

स्वर्ण संपार्श्विक के सापेक्ष उधार

 

स्वर्ण संपार्श्विक के निवल भार के निर्धारण हेतु कार्यप्रणाली

  1. विशुद्ध स्वर्ण सामग्री के निर्धारण हेतु कुल भार में से स्वर्ण-रहित घटकों (जैसे धागे, मोम, रत्न अथवा अन्य जड़े हुए पदार्थ) के भार को घटाया जाए।
  2. स्वर्ण की प्रकृति के आधार पर अशुद्धियों, धूल अथवा समान कारकों को ध्यान में रखते हुए, कुल भार के 5 प्रतिशत की अतिरिक्त कटौती की जाए।

स्वर्ण संपार्श्विक के मूल्य निर्धारण हेतु प्रयुक्त भाव:

स्वर्ण संपार्श्विक का मूल्य निर्धारण, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा यथा प्रकाशित, स्वर्ण की वास्तविक शुद्धता (कैरेट) के संदर्भ मूल्य का प्रयोग कर, निमलिखित में से जो भी कम हो, उसके आधार पर किया जाता है:

  1. विगत 30 दिनों के दौरान संबंधित विशिष्ट शुद्धता के स्वर्ण का औसत अंतिम अथवा
  2. संबंधित विशिष्ट शुद्धता वाले स्वर्ण का पूर्ववर्ती दिवस का भाव

यदि किसी विशिष्ट शुद्धता के लिए मूल्य की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से उपलब्ध न हो, तो बैंक निकटतम उपलब्ध शुद्धता के प्रकाशित मूल्य का उपयोग करेगा तथा स्वर्ण संपार्श्विक की वास्तविक शुद्धता के अनुरूप उसके भार का आनुपातिक समायोजन करते हुए इसका मूल्यांकन किया जाएगा।

स्वर्ण के मूल्य में उतार-चढ़ाव से उत्पन्न जोखिम के न्यूनीकरण हेतु, बैंक समय-समय पर स्वर्ण संपार्श्विक के मूल्यांकन में प्रयुक्त कार्यप्रणाली एवं मापदंडों की समीक्षा करेगा एवं आवश्यकतानुसार उसमें संशोधन करेगा।

(अंतिम अद्यतन तिथि :Apr 17, 2026 at 01:52:49 pm)