internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_product

indian_bank_loan_od_against_deposits

जमा के सापेक्ष ऋण / ओडी / क्रेडिट कार्ड

ऑनलाइन माध्यम से मीयादी जमा के सापेक्ष मीयादी ऋण / ओवरड्राफ्ट / क्रेडिट कार्ड प्रदान करना

 

ग्राहकों की सुविधा में वृद्धि के लिए, हमारे बैंक की वेबसाइट पर मीयादी जमा के सापेक्ष मीयादी ऋण / ओवरड्राफ्ट / क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाने की सुविधा शुरू की गई है। इस सेवा के लिए किसी भी समय ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है, जिससे शाखा में जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है ।

उत्पाद की विशेषताएं:

  • इस ऑनलाइन माध्यम से व्यक्तिगत ग्राहकों द्वारा व्यक्तिगत नाम पर मीयादी जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट / मीयादी ऋण / क्रेडिट कार्ड सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है ।
  • ग्राहक के पास स्वयं / दोनों में कोई एक या उत्तरजीवी के रूप में परिचालन के तरीके के साथ निर्बाध मीयादी जमा होनी चाहिए । टर्म डिपॉजिट खाताधारकों का वैध आधार (पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ) सीआईएफ में उपलब्ध होना चाहिए ।
  • परिवर्ती आवर्ती जमा, नाबालिग के नाम पर मीयादी जमा और आईबी कर बचत जमा इस ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से क्रेडिट सुविधा का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं हैं ।
  • एकल मीयादी जमा के विरुद्ध बहुविध ऋण सुविधा की अनुमति नहीं है ।
  • अधिकतम अनुमेय सीमा – जमा मूल्य का 90% या रु. 10 लाख जो भी कम हो ।
  • ओवरड्राफ्ट और मीयादी ऋण के लिए ब्याज दर: संबंधित मीयादी जमा ब्याज दर से 1% अधिक ।
  • ग्राहकों के पास वीज़ा या रुपे क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाने का विकल्प है ।

शाखा माध्यम से मीयादी जमा के सापेक्ष मीयादी ऋण / ओवरड्राफ्

टर्म डिपॉजिट के सापेक्ष ऋण – मुख्य विशेषताएं
मुख्य विशेषताएं विवरण
पात्रता हमारे बैंक के मीयादी जमा धारक ।
ऋण की राशि जमा का 90% उपचित मूल्य ।
मार्जिन जमा के उपचित मूल्य पर 10% ।
ब्याज दर गिरवी मीयादी जमा के लिए लागू दर से 1% अधिक ।
चुकौती *फ्लेक्सिबल
*जमा की परिपक्वता की अधिकतम तिथि तक ।
प्रतिभूति मीयादी जमा गिरवी ।
मुख्य विशेषताएं किसी भी बैंक योग्य उद्देश्य के लिए ।

 

 

(अंतिम अद्यतन तिथि :Apr 15, 2026 at 12:32:01 pm)