internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_about_us_left_menu

indian_bank_login_procedure_for_mobile_banking

मोबाइल बैंकिंग हेतु लॉगिन प्रक्रिया

तकनीकी विलय की तिथि से ग्राहक पूर्ववर्ती इलाहाबाद बैंक के ईएम पावर मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन का उपयोग नहीं कर पाएंगे। ग्राहकगण को गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल एप्प स्टोर से इंडियन बैंक का इंड ओएसिस मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा ।

ग्राहक निम्नलिखित तीन माध्यमों में से किसी एक के द्वारा पंजीकरण कर सकते हैं:

     • एटीएम / डेबिट कार्ड

     • इंटरनेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स

     • आपके मौजूदा एमपिन

पंजीकरण हेतु ग्राहक इलाहाबाद बैंक के एटीएम कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग विवरण तथा मोबाइल बैंकिंग (एमपावर) से संबंधित विवरणों का उपयोग कर सकते हैं ।

इलाहाबाद बैंक के मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन में ग्राहक द्वारा जोड़े गए/निर्मित किए गए सभी लाभार्थी, अनुसूचित लेन देन तथा रसीदें स्वतः माइग्रेट होकर इंडियन बैंक के मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन में उपलब्ध करा दी जाएंगी ।

  • विस्तृत पंजीकरण प्रक्रिया उपलब्ध है।
  • आप पंजीकरण के लिए वीडियो देख सकते हैं।
(अंतिम अद्यतन तिथि :Apr 24, 2026 at 05:36:02 pm)