internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_nre_sb_accounts_left

indian_bank_non_resident_ordinary_account

अनिवासी सामान्य खाता

 
लाभ ·         बीमा प्रीमियम, स्कूल फीस इत्यादि के आवधिक भुगतान के लिए स्थायी अधिदेश दिए जा सकते हैं।

 

·         भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लागू दिशानिर्देशों अनुसार एनआरओ मीयादी जमा की जमानत के सापेक्ष ऋण दिया जा सकता है।

·         नामांकन सुविधा उपलब्ध है।

·         जमा पर ब्याज भारतीय आयकर के तहत कर योग्य है।

·         भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार एनआरआई द्वारा इन खातों में रखी हुई निधि को लागू करों के भुगतान के बाद 1 मिलियन अमरीकी डालर तक वापस भेजा जा सकता है।

·         एनआरई खाते में लागू करों के भुगतान और सीए प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के बाद 1.00 मिलियन अमरीकी डालर की कुल सीमा के भीतर प्रति वित्तीय वर्ष 1.00 मिलियन तक अंतरण करने की अनुमति है।

खाते का प्रकार ·         खाता को  चालू, बचत, आवर्ती और मीयादी जमा के रूप में खोला जा सकता है।
मुख्य विशेषताएँ इस खाते को विदेशों से धन विप्रेषण, भारत में लाए गए विदेशी मुद्रा की जमा राशि, मौजूदा स्वयं के एनआरई / एफसीएनआर खातों से अंतरण द्वारा खोले जा सकते हैं।

 

·         खाते, भारतीय निवासी / अनिवासी भारतीय के साथ संयुक्त रूप से खोले जा सकते हैं।

·         अनिवासी भारतीय, मुख्तारनामा के माध्यम से स्थानीय भुगतान के लिए अपने एनआरओ खातों को संचालित करने के लिए स्थानीय निवासी को अधिकृत कर सकते हैं।

·         भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार स्थानीय भुगतान के लिए निकासी की अनुमति है।

·         खाता भारतीय रुपये में ही खोला जा सकता है।

(अंतिम अद्यतन तिथि :Apr 11, 2026 at 05:40:26 pm)