internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_nre_sb_accounts_left

indian_bank_nre_fd_rip_rd_accounts

एनआरई एफडी/ एमएमडी/ आरडी खाता

 
पात्रता ·         खाता विदेश से विप्रेषण कर, भारत में लाए गए विदेशी मुद्रा की जमा से, स्वयं की मौजूदा एनआरई/एफसीएनआर खातों से अंतरण कर खोला जा सकता है।

 

·

·         खाता संयुक्त रूप से किसी अन्य अनिवासी भारतीय / निवासी भारतीय के साथ खोला जा सकता है, जो एनआरआई के करीबी रिश्तेदार (कंपनी अधिनियम 1956 की धारा 6 में यथा परिभाषित) हैं।

·         संयुक्त खाता निवासी करीबी रिश्तेदारों के साथ केवल “पूर्ववर्ती व्यक्ति (एनआरआई) या उत्तरजीवी व्यक्ति (निवासी)” आधार के तहत खोलने की अनुमति है।

·

·         गैर-निवासी भारतीय मुख्तारनामा के द्वारा स्थानीय भुगतान करने के लिए अपने एनआरई खातों को संचालित करने के उद्देश्य से निवासी व्यक्ति को नियुक्त कर सकता है।

लाभ ·         जमाओं की परिपक्वता प्राप्तियों और अर्जित ब्याज मुक्त रूप से प्रत्यावर्तनीय हैं।

 

·

·         भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार जमाराशि के सापेक्ष ऋण की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में, अपेक्षित मार्जिन के अधीन उपलब्ध शेष राशि की मात्रा के बराबर तक ऋण उपलब्ध है। जहां जमा राशि पर ऋण की सुविधा प्राप्त की जानी है, वहां परिपक्वता पूर्व आहरण की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

·

·         भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा घोषित विनियमन उपायों के पश्चात, हमारे बैंक द्वारा एनआरई मीयादी जमाओं पर दी गई ब्याज दरों को संशोधित कर इसमें बढ़ोत्तरी की गई हैं और ये उद्योगजगत में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी हैं।

·

·         नामिति की सुविधा उपलब्ध है। नामिति भारत में रहने वाले व्यक्ति या भारत के बाहर के निवासी हो सकते हैं।

मुख्य विशेषताएं ·         भारतीय रुपये में एनआरआई के लिए जमा योजना।
न्यूनतम अवधि ·         1 वर्ष
अधिकतम अवधि ·         10 वर्ष

 

(अंतिम अद्यतन तिथि :Apr 11, 2026 at 05:38:38 pm)