internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_about_us_left_menu

indian_bank_privacy_policy_bhim_aadhaar_indian_bank

गोपनीयता नीति – भीम आधार – इंडियन बैंक

गोपनीयता नीति भीम आधार इंडियन बैंक

गोपनीयता नीति

आपकी निजता इंडियन बैंक (जिसे आगे “बैंक” कहा गया है) के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ।  अतः बैंक, अपने व्यापारी ग्राहकों की निजता संबंधी निम्नलिखित वचनबद्धताओं के अनुपालन हेतु प्रतिबद्ध है:

व्यापारी ग्राहकों की निजता हेतु इंडियन बैंक की वचनबद्धता

यद्यपि उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने की बैंक की क्षमता का आधार सूचना है, तथापि बैंक की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति उसके व्यापारी ग्राहकों का भरोसा है ।  व्यापारी ग्राहकों की जानकारी सुरक्षित रखना तथा इसका उपयोग केवल उसी प्रकार करना जैसा कि व्यापारी ग्राहक, बैंक से अपेक्षा करते हैं, बैंक के प्रत्येक कर्मचारी की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।  इसी संदर्भ में, बैंक, व्यापारी ग्राहकों के प्रति निम्न हेतु वचनबद्ध है:-

  1. बैंक अथवा उसके काँट्रेक्टर, इंडियन बैंक – सेवाओं के अंतर्गत, सांख्यिकीय विश्लेषण एवं क्रेडिट स्कोरिंग के लिए, मर्चेन्ट की निजी जानकारी को कम्प्यूटर पर या किसी अन्य तरीके से अपने पास रख सकते हैं और उसे प्रोसेस कर सकते हैं।
  2. बैंक, व्यापारी ग्राहकों द्वारा साझा की गई किसी भी जानकारी को सुरक्षित एवं गोपनीय रूप से संरक्षित करेगा ।  बैंक अपनी इस परंपरा को बनाए रखेगा कि व्यापारी ग्राहकों के खाते से संबंधित लेन‑देन की जानकारी किसी के साथ साझा न की जाए, सिवाय उन परिस्थितियों के जहाँ कानून अथवा वैधानिक एजेंसियों द्वारा ऐसा करना आवश्यक हो ।
  3. बैंक, व्यापारी ग्राहकों की जानकारी के संग्रह एवं उपयोग को केवल उतनी ही सीमा तक सीमित रखेगा, जितना प्रभावी सेवाएँ प्रदान करने, बैंक के व्यवसाय के प्रशासन एवं बैंक के उत्पादों, सेवाओं तथा अन्य सुरक्षा उपायों से व्यापारी ग्राहकों को अवगत कराना आवश्यक हो ।
  4. बैंक, व्यापारी ग्राहकों की जानकारी तक केवल उन्हीं कर्मचारियों को पहुँच प्रदान करेगी, जिन्हें ऐसा करने के लिए अधिकृत किया गया हो ।  बैंक की गोपनीयता संबंधी वचनबद्धता का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों पर बैंक की सामान्य अनुशासनात्मक प्रक्रिया लागू होगी।
  5. बैंक, किसी भी बाहरी संगठन अथवा संस्था को व्यापारी ग्राहकों की जानकारी प्रकट नहीं करेगा, जब तक कि इसकी पूर्व सूचना व्यापारी ग्राहकों को प्रकटीकरणों में न दी गई हो, अथवा व्यापारी द्वारा इसकी सहमति न दी गई हो, या कानून एवं वैधानिक प्राधिकरणों द्वारा ऐसा करना आवश्यक न हो ।
  6. बैंक, व्यापारी ग्राहक की जानकारी की गोपनीयता पर सदैव नियंत्रण बनाए रखेगा।  तथापि, बैंक के साथ संयुक्त / टाई‑अप के अंतर्गत प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रासंगिक उत्पाद प्रस्तावों को प्रोत्साहित करने हेतु कुछ बैंक छूट प्रदान कर सकता है ।
  7. जब भी बैंक सहायता सेवाएँ प्रदान करने हेतु अन्य संगठनों अथवा संस्थाओं को नियुक्त करता है, तो वह उनसे बैंक की गोपनीयता नीति के मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की अपेक्षा करता है ।
  8. क्रेडिट रिपोर्टिंग, सत्यापन एवं जोखिम प्रबंधन के प्रयोजनों हेतु बैंक, प्रतिष्ठित तथा क्लियरिंग हाउस केंद्रों के साथ व्यवसायियों से संबंधित जानकारी का आदान‑प्रदान कर सकता है ।
  9. बैंक, संकलित की गई जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने हेतु उचित सावधानी बरतेगा ।
  10. सुरक्षा प्रयोजनों हेतु बैंक, टेली-बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग कॉल्स रिकॉर्ड एवं मॉनिटर कर सकता है।
  11. बैंक की वेबसाइट पर व्यापारी ग्राहकों के लेन‑देन को सुगम बनाने हेतु बाहरी सरकारी एवं निजी संगठनों की वेबसाइटों की लिंक हो सकती हैं ।  यद्यपि ऐसी लिंक व्यापारी ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रदान की जाती हैं, तथापि व्यापारी ग्राहकों को यह ज्ञात हो कि यदि वे इन लिंक का उपयोग करते हैं तो वह उनकी स्वयं की जोखिम पर होगा, क्योंकि लिंक की गई वेबसाइटों की सूचना‑प्रबंधन पद्धतियों को लेकर बैंक कोई आश्वासन नहीं देता ।

बैंक यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार यह मूल्यांकन करेगा कि व्यापारी ग्राहक को गोपनीयता का सम्मान किया जाए, और वह अपने कारोबार का संचालन इस तरह से करेगा, जो बैंक के वचनों को पूर्ण करता है।

क्या करें और क्या ना करें – भीम आधार – इंडियन बैंक

क्या करें

  • भीम आधार-इंडियन बैंक ऐप मोबाइल ऐप का नवीनतम संस्करण हमेशा केवल गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें, किसी अन्य वेबसाइट या वेबपेज से नहीं ।
  • कृपया ध्यान रखें कि बैंक कभी भी ई‑मेल के माध्यम से आपसे आपके खाते की जानकारी सत्यापित करने के लिए नहीं कहेगा ।
  • अपने मोबाइल डिवाइस में नवीनतम एंटी‑वायरस एवं स्पायवेयर सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट करते रहें ।
  • अपने खाते के विवरण / स्टेटमेंट की नियमित रूप से जाँच करें और सुनिश्चित करें कि वह प्रत्येक दृष्टि से सही है ।
  • किसी भी प्रकार की विसंगति या गलत प्रविष्टि दिखाई देने पर तुरंत बैंक को सूचित करें ।

क्या ना करें

  • कभी भी अनजान या संदिग्ध ऐप, जो आपके मोबाइल  को रिमोट एक्सेस की अनुमति दे सकते हों, को डाउनलोड न करें ।
  • अपने पासवर्ड, ओटीपी, कार्ड संख्या, कार्ड की समाप्ति तिथि, सीवीवी एवं एटीएम पिन बैंक अधिकारियों सहित किसी को भी साझा न करें ।
  • किसी ऐसे वेबपेज पर कोई भी जानकारी प्रदान न करें, जो पॉप‑अप विंडो के रूप में दिखाई दे ।
  • सदैव ध्यान रखें कि पासवर्ड/पिन जैसी जानकारियाँ पूर्णतः गोपनीय होती हैं और बैंक के कर्मचारी या सेवा प्रदाता भी इन्हें नहीं जानते ।  अतः यदि कभी भी इस तरह की कोई जानकारी माँगी जाती है, तो कभी भी उसका खुलासा न करें ।

 

(अंतिम अद्यतन तिथि :Apr 18, 2026 at 04:07:52 pm)