internal Banner Image

ब्रेडक्रम्ब

indian_bank_atm_debit_cards

Weavers Mudra Scheme

बुनकर मुद्रा योजना

लक्ष्य समूह

  1. व्यक्तिगत हथकरघा बुनकर/ बुनकर उद्यमी
  2. स्वयं सहायता समूह
  3. संयुक्त देयता समूह
  4. हथकरघा संगठन, जिनमें प्राथमिक हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां, शीर्ष हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां और राज्य हथकरघा निगम शामिल हैं।
  5.  
  6. मेगा क्लस्टर / हथकरघा पार्क आदि में हथकरघा बुनकरों द्वारा स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसपीवी) / सहायता संघों का संवर्धन ।  
  7. हथकरघा उत्पादक कंपनियां

उद्देश्य

देश भर के हथकरघा क्षेत्र को उनकी ऋण आवश्यकताओं को लचीले और किफायती तरीके से पूर्ण करने हेतु बैंकों से पर्याप्त और समय पर सहायता प्रदान करना।

पात्रता

व्यक्तिगत / एसएचजी / जेएलजी / हथकरघा संगठन / उत्पादक कंपनियां

केवाईसी दस्तावेज़

व्यक्तिगत आवेदकों / बुनकरों को आवेदन के साथ निम्नलिखित में से कोई भी एक दस्तावेज़ प्रस्तुत करना होगा:–

  • ओ/ओ डीसी (हथकरघा) द्वारा जारी पहचान पत्र
  • सूत पासबुक
  • राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र

हथकरघा संगठनों के लिए

  • •     पंजीकरण प्रमाण पत्र, तुलन पत्र, लाभ-हानि खाता, संगठन के साथ पंजीकृत बुनकरों के नाम आदि।

मार्जिन राशि सहायता

  • व्यक्तिगत हथकरघा बुनकर / बुनकर उद्यमी – ऋण राशि का 20 प्रतिशत मार्जिन राशि सहायता, जो अधिकतम ₹25,000 के अध्यधीन है।
  • हथकरघा संगठन – हथकरघा संगठन को प्रो-डेटा आधार पर मार्जिन राशि सहायता प्रदान की जाएगी। मार्जिन राशि सहायता का निम्न अंश  प्रति 100 बुनकरों/श्रमिकों के लिए ₹2.00 लाख या संस्वीकृत ऋण राशि का 20 प्रतिशत, जो भी कम हो, उस पर विचार किया जाएगा। [बैंकिंग मानदंडों के अनुसार अतिरिक्त मार्जिन राशि की आवश्यकता, यदि कोई हो, लाभार्थी एजेंसी द्वारा वहन की जाएगी।]
  • प्राथमिक हथकरघा बुनकर सहकारी समितियों/शीर्ष हथकरघा बुनकर सहकारी समितियों/राज्य हथकरघा निगमों को मार्जिन राशि सहायता – राज्य हथकरघा निदेशक की संस्तुति पर प्रदान की जाएगी।

ब्याज अनुदान

  • केवल पात्र हथकरघा संगठनों को 3 वर्ष की अवधि के लिए 6% की रियायती ब्याज दर पर सब्सिडी वाले ऋण उपलब्ध होंगे। हालांकि, यह भारत सरकार द्वारा अधिकतम 7 प्रतिशत तक की ब्याज अनुदान सीमा के अध्यधीन है। लागू ब्याज अनुदान प्रथम संवितरण की तिथि से अधिकतम 3 वर्ष की अवधि हेतु प्रदान किया जाएगा।

ऋण  गारंटी

  • बंधित बैंक/वित्तीय संस्थान के निर्णय के अनुसार, पात्र हथकरघा संगठनों को दिए गए ऋण की गारंटी नेशनल ऋण गारंटी ट्रस्टी कंपनी / ऋण गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज द्वारा प्रदान की जाएगी। गारंटी कवर ऋण संवितरण की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगा।
  • यदि स्वीकृत ऋण राशि ₹1.00 करोड़ है, हथकरघा संगठन अधिकतम ₹20.00 लाख की मार्जिन राशि सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र है (प्रति हथकरघा बुनकर या श्रमिक के लिए मार्जिन राशि ₹2.00 लाख की दर से होगी।) इसलिए, ऋण गारंटी ₹1.00 करोड़ तक की संवितरित ऋण राशि पर कवर की जाएगी।
  • संवितरित ऋण राशि पर ऋण गारंटी शुल्क 3 वर्ष की अवधि के लिए भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

सुविधा की प्रकृति

मीयादी ऋण / कार्यशील पूँजी

ऋण राशि

व्यक्तिगत /एसएचजी/जीएलजी के लिए:

  • अधिकतम ऋण राशि – ₹10.00 लाख रुपये
  • (इसे मुद्रा योजना के तहत कवर किया जाएगा)

हथकरघा संगठनों/उत्पादक कंपनियों के लिए:

  • अधिकतम ऋण राशि – ₹100.00 लाख रुपये
  • (₹10.00 लाख रुपये से अधिक की राशि को रियायती ऋण के तहत कवर किया जाएगा)

मार्जिन

₹10.00 लाख तक की सीमा – मुद्रा योजना के तहत

₹10.00 लाख से अधिक और ₹100.00 लाख तक की सीमा – एमएसएमई क्रेडिट पॉलिसी के तहत

ब्याज दर

  • जनरल एमएसएमई उत्पादों पर लागू

अवधि

मीयादी ऋण:

  • ऋण की अवधि – अधिकतम 3 वर्ष
  • स्थगन अवधि – अधिकतम 6 महीने

कार्यशील पूंजी:

  • मौजूदा दिशानिर्देशों के तहत वार्षिक आधार पर नवीनीकृत किया जाना है।

प्रतिभूति

  • बैंक ऋण और मार्जिन से सृजित आस्तियों जैसे कच्चा माल, प्रगति पर कार्य, तैयार माल, बही ऋण, उपकरण, संयंत्र और मशीनरी आदि आस्तियों का दृष्टिबंधक।
  • किसी भी संपार्श्विक प्रतिभूति की आवश्यकता नहीं होगी
  • किसी भी अन्य पक्ष गारंटी को प्राप्त नहीं किया जाएगा।  

प्रसंस्करण एवं अन्य प्रभार

कार्ड दर पर सभी लागू शुल्क।

योजना के अन्य दिशानिर्देश

  • जो व्यक्तिगत बुनकर पूर्व में ही मार्जिन राशि सहायता का लाभ उठा चुके हैं, वे हथकरघा संगठन, एसएचजी आदि के माध्यम से मार्जिन राशि सहायता, ब्याज अनुदान और ऋण गारंटी शुल्क के रूप में वित्तीय सहायता के लिए पात्र नहीं होंगे ।
  • बैंकों द्वारा मार्जिन राशि, ब्याज अनुदान और ऋण गारंटी शुल्क के संबंध में वित्तीय सहायता के दावों को प्रस्तुत करने के लिए भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से एक केंद्रीकृत ऑनलाइन दावा संवितरण प्रणाली "हथकरघा बुनकर मुद्रा पोर्टल https://applications.pnbindia.in/cocd/login.aspx" विकसित की गई है।
  • भागीदार बैंक हथकरघा बुनकर मुद्रा पोर्टल के माध्यम से दावे प्रस्तुत करेंगे। मार्जिन राशि सहायता सीधे सभी लाभार्थियों के ऋण खाते में अंतरित की जाएगी, जबकि, हथकरघा संगठनों के लिए ब्याज अनुदान और ऋण गारंटी शुल्क पोर्टल के माध्यम से सीधे संबंधित बैंक को अंतरित की जाएगी।
  • मार्जिन राशि सहायता सीधे हथकरघा संगठन के ऋण खाते में अंतरित की जाएगी, जबकि, ब्याज सब्सिडी और ऋण गारंटी शुल्क संबंधित बैंक को अंतरित की जाएगी।
  • जिन हथकरघा लाभार्थियों ने अतीत में ऋण लिया था और उसका भुगतान कर दिया है, उन्हें पिछले मुद्रा ऋण के चुकौती के एक वर्ष पश्चात नई ऋण संस्वीकृत की जा सकती है। मार्जिन राशि सभी लाभार्थियों को उपलब्ध होगी, जबकि, ब्याज सब्सिडी और ऋण गारंटी शुल्क केवल हथकरघा संगठनों को ही उपलब्ध होगा।

अन्य

  • आवेदक के लिए जीएसटी पंजीकरण संख्या अनिवार्य है, यदि भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार छूट न मिली हो
  • एमएसएमई नीति के अनुसार बेंचमार्क मानदंडों का अनुपालन किया जाना है
  • प्राथमिक प्रतिभूति का बैंक क्लॉज के साथ पर्याप्त बीमा होना चाहिए – बीमा प्रीमियम का भुगतान उधारकर्ता द्वारा किया जाएगा
  • सीजीटीएमएसई कवरेज अनिवार्य है। वार्षिक प्रीमियम का भुगतान निर्धारित समय के भीतर किया जाना है।
  • ₹1.00 करोड़ से अधिक के वार्षिक टर्नओवर वाले खातों के मामले में, लेखा-परीक्षित वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया जाना है।

EMI Calculator

(अंतिम अद्यतन तिथि :Sep 22, 2026 at 01:56:51 pm)