पट्टा किराए के सापेक्ष ऋण
हमारे बैंक के पास “ आईबी रेंटल ” नाम का एक उत्पाद है, जिसके माध्यम से वाणिज्यिक और आवासीय आस्तियों के पट्टा किराए के बदले सबसे स्वतंत्र शर्तों पर वित्तपोषण किया जा सकता है। यह योजना हमारे उन ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करेगी जिनके पास मॉल और अन्य वाणिज्यिक परिसर हैं, जो किराए पर दिए गए हैं या जिन्हें किराए पर देने का प्रस्ताव है।
| विवरण | दिशानिर्देश |
| पात्रता | आस्तियों के मालिक (वाणिज्यिक और आवासीय) जिन्होंने आस्तियों को किराए पर दिया है या किराए पर देने का प्रस्ताव करते हैं I |
| उद्देश्य | कोई भी बैंक योग्य उद्देश्य |
| ऋण राशि | रु. 5 करोड़ और उससे अधिक की ऋण आवश्यकता ।
पट्टे की अनातीत निश्चित अवधि के लिए मासिक किराये के मूल्य पर निर्भर करता है। (5 करोड़ रुपये से कम की ऋण राशि के लिए हमारे बैंक की अलग योजना आईबी-रेंट एनकैश नाम से है) |
| मार्जिन | किराये के शुद्ध वर्तमान मूल्य का 10% से 20% |
| अवधि और चुकौती अवधि | ईएमआई अधिकतम अवधि 144 महीने। चुनिंदा आधार पर 180 महीने की अवधि पर विचार किया जा सकता है। |
| प्रतिभूति | ऋण राशि के 125% को कवर करने के लिए मूल्य के साथ संपत्ति का बंधक।
पट्टे के किराए का एस्क्रो उधारकर्ता, पट्टेदार और ऋणदाता (बैंक) के बीच त्रिपक्षीय समझौता बैंक के अन्य दिशानिर्देशों के अनुसार लागू |


