Toll-free customer support numberराष्ट्रीय टोल फ्री नंबर1800 1700
Financial Result Icon

बैंक का प्रोफाइल

बैंक का प्रोफाइल

बैंक के निगमन से अब तक का संक्षिप्त इतिहास

1907 ·         बैंक को 5 मार्च, 1907 को 20 लाख की अधिकृत पूंजी के साथ निगमित किया गया और 15 अगस्त, 1907 को बैंक ने अपना व्यवसाय शुरू किया।

·         वर्ष 1907 में, इंडियन बैंक लिमिटेड ने ‘बरगद’ वृक्ष को अपने प्रतीक के रूप में अपनाया जो चतुर्दिक प्रगति, सर्वत्र विकास और निरंतर वृद्धिशील समृद्धि का द्योतक था।

1921 ·         बैंक की पूंजी रु.20 लाख से बढ़कर रु.60 लाख हो गई।
1932 ·         बैंक ने अपनी रजत जयंती मनाई।

·         बैंक ने कोलंबो में अपनी पहली विदेशी शाखा खोली।

1941 ·         सिंगापुर शाखा खोली गई।
1957 ·         बैंक ने अपनी स्वर्ण जयंती मनाई।
1967 ·         बैंक ने अपनी हीरक जयंती मनाई।
1978 ·         एक केंद्रीय बिंदु के चारों ओर व्यवस्थित तीन वृत्ताकार तीरों के साथ बैंक के लोगो को स्वीकृति मिली।
1982 ·         बैंक ने अपनी प्लेटिनम जुबली मनाई।
1990 ·         बैंक ऑफ तंजावुर लिमिटेड (बीओटी) को 157 शाखाओं के साथ बैंक में समामेलित किया गया।
2006 ·         महामहिम राष्ट्रपति श्री ए पी जे अब्दुल कलाम द्वारा 4 सितंबर को शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया गया।
2007 ·         बैंक ने फरवरी, 2007 में प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव लाया।
2008 ·         100 प्रतिशत कोर बैंकिंग सॉल्यूशंस (सीबीएस) का अनुपालन किया गया।
2019 ·         इंडियन बैंक द्वारा प्रायोजित पल्लवन ग्राम बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा प्रायोजित पांडियन ग्राम बैंक के सफल समामेलन के बाद 1 अप्रैल, 2019 को ‘तमिलनाडु ग्राम बैंक’ का परिचालन आरंभ हुआ।

·         भारत सरकार द्वारा 155 वर्षों की विरासत वाले इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में समामेलन किए जाने की घोषणा की गई।

2020 ·         बैंक ने 1 अप्रैल, 2020 से समामेलित इकाई के रूप में परिचालन आरंभ किया। दोनों बैंकों के सीबीएस प्रणाली का एकीकरण 14.02.2021 को पूरा किया गया।
2022 ·         बैंक ने 10 लाख करोड़ से अधिक का वैश्विक कारोबार किया।
2023 ·         बैंक का वैश्विक कारोबार 10.95 लाख करोड़ रहा।
2024 ·         बैंक का वैश्विक कारोबार 12 लाख करोड़ से अधिक रहा।
2025 ·         बैंक का वैश्विक कारोबार 13.25 लाख करोड़ रहा।
2026 ·         बैंक का वैश्विक कारोबार   14.95 लाख करोड़ रहा।

यथास्थिति 31.03.2026 को बैंक नेटवर्क एवं अन्य टच प्वाइंट
देशी शाखाएं: 6001 (3 डीबीयू सहित); विदेशी शाखाएं: 3 एवं आईबीयू: 1

 

                Map                              

                                                           

एटीएम एवं बीएनए: 5657                                 बैंक मित्र: 17032

यथास्थिति 31.03.2026 को बैंक का कार्यनिष्पादन

आस्तियां एवं देयताएं

  • कुल जमा राशि मार्च 25 में ₹ 737154 करोड़ के सापेक्ष मार्च 26 में 12.29% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ ₹ 827726 करोड़ हो गई। चालू, बचत और कासा जमाओं में क्रमशः 12.16%, 10.64% और 10.85% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि हुई।
  • देशी कासा (CASA) अनुपात यथास्थिति 31 मार्च 26 को 39.67% रहा।
  • सकल अग्रिम मार्च 2025 में ₹ 588140 करोड़ के सापेक्ष मार्च 2026 में 13.43% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि के साथ 667113 करोड़ रहा।
  • रैम (खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई) अग्रिम मार्च 25 में 350876 करोड़ के सापेक्ष मार्च 26 में 15.18% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि के साथ 404126 करोड़ हो गया।
  • सकल घरेलू अग्रिमों में खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई (RAM) का योगदान 65.45% रहा। खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई में वर्ष-दर-वर्ष क्रमशः 18.72%, 11.28% एवं 16.39% की वृद्धि हुई। मार्च 26 में गृह ऋण (बंधक सहित) में 13.39% वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि हुई।
  • प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र अग्रिम में 40% की विनियामक अपेक्षाओं के सापेक्ष मार्च 26 में एएनबीसी के प्रतिशत के रूप में 41.46%( 214943 करोड़) की वृद्धि हुई।

 

पूँजी पर्याप्तता:

  • पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17.93% रहा। सीईटी-I, वर्ष-दर-वर्ष 104 बीपीएस बढ़कर मार्च 26 में 16.40% रहा।

 

आस्ति गुणवत्ता:

  • सकल अनर्जक आस्तियां मार्च 25 में 3.09% के सापेक्ष वर्ष-दर-वर्ष 111 बीपीएस घटकर मार्च 2026 में 1.98% हो गईं, एनएनपीए प्रतिशतता मार्च 25 के 0.19% से 4 बीपीएस घटकर मार्च 26 में 0.15% हो गईं।
  • प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर, टीडबल्यूओ सहित) मार्च 25 में 98.10% के सापेक्ष मार्च 26 में वर्ष-दर-वर्ष 18 बीपीएस वृद्धि के साथ 98.28% रहा।

 

परिचालनगत लाभ और निवल लाभ (मार्च 2025 के सापेक्ष मार्च 2026 को समाप्त वर्ष)

  • निवल लाभ वित्त वर्ष 25 के ₹ 10918 करोड़ के सापेक्ष वित्त वर्ष 26 में 11.33% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि के साथ 12156 करोड़ रहा।
  • परिचालनगत लाभ वित्त वर्ष 25 के ₹ 18998 करोड़ के सापेक्ष वित्त वर्ष 26 में 4.83% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि के साथ ₹ 19916 करोड़ रहा।
  • निवल ब्याज आय वित्त वर्ष 25 के ₹ 25176 करोड़ के सापेक्ष वित्त वर्ष 26 में 6.91% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि के साथ 26915 करोड़ रहा।
  • जमा लागत वित्त वर्ष 25 के 5.12% के सापेक्ष वित्त वर्ष 26 में 15 बीपीएस घटकर 4.97% हो गई।
  • निवल ब्याज मार्जिन (NIM) देशी वित्त वर्ष 26 में 3.36% रहा।
  • आस्तियों पर प्रतिलाभ (RoA) वित्त वर्ष 26 में 1.31% रहा।

 

नेटवर्क:

  • बैंक की 6001 देशी शाखाएं(3 डीबीयू सहित) हैं जिनमें से 2011 ग्रामीण, 1605 अर्ध-शहरी, 1195 शहरी एवं 1190 महानगरीय शाखाएं हैं। बैंक की 3 विदेशी शाखाएं हैं एवं 1 आईबीयू (गिफ्ट सिटी शाखा) है।
  • बैंक के पास 5657 एटीएम एवं बीएनए हैं और 17032 बैंक मित्र (बीसी) हैं।

 

डिजिटल बैंकिंग

  • वित्तीय वर्ष 26 में डिजिटल चैनलों के माध्यम से ₹ 2,72,302 करोड़ का कारोबार हुआ। अब तक कुल 153 डिजिटल यात्राएं, उपयोगिताएँ एवं प्रक्रियाएँ शुरू की गई हैं।
  • मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ताओं की संख्या वर्ष-दर-वर्ष 22% बढ़कर 2.36 करोड़ हो गई है।
  • यूपीआई उपयोगकर्ताओं एवं नेट बैंकिंग उपयोगकर्ताओं में क्रमशः 21% एवं 3% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि देखी गई है, जो क्रमशः 2.64 करोड़ और 1.19 करोड़ तक पहुँच गई हैं। डेबिट कार्ड एवं पीओएस उपयोगकर्ताओं की संख्या में क्रमशः 9% एवं 36% की वृद्धि दर्ज की गई।

पुरस्कार एवं प्रशस्तियां:

  • बैंक को वर्ष 2026 के लिए “गोल्डन पीकॉक अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस” का विजेता घोषित किया गया।
  • बैंक को “आईबी साथी” के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्डन अवार्ड और “सुरक्षा संबंधी परिचालनोंके लिए सिल्वर अवार्ड प्राप्त हुआ।
  • बैंक के एमडी एवं सीईओ को ‘तमिलनाडु बिज़नेस लीडर ऑफ़ द ईयर, इंडस्ट्री-वाइज़ अवार्ड्स 2025में सीईओ ऑफ़ द ईयरपुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • बैंक को क्लाउड नेटिव डेवलपमेंट के लिए “रेड हैट एपीएसी इन्नोवेशन अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया।
  • इंडियन बैंक को बीएफएसआई क्षेत्र में इन्नोवेशन और तकनीकी रूपांतरण में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन के लिए भारत के वित्तीय भविष्य के निर्माता के रूप में ईटी एज़ बीएफएसआई टेक लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • इंडियन बैंक को डिजिटल सीएक्स ट्रेलब्लेज़र (पीएसयू) के रूप में अपनी उपलब्धियों के सम्मानस्वरूप आईबीईएक्स इंडिया 2026 बीएफएसआई टेक अवार्ड (कांस्य) से सम्मानित किया गया है।

 

हमारा फोकस 

हमने सक्रिय पहलों के साथ एक शानदार तिमाही का समापन किया है, जो संवृद्धि, नवाचार और समावेशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। सुदृढ़ अभिशासन, अंतर्निहित आघात-सहनीयता और अत्यंत समर्पित कार्यबल हमारी सतत सफलता के मार्ग को प्रशस्त करते हैं। हम सुदृढ़ आस्ति गुणवत्ता और भविष्योन्मुखी नवाचार को निरंतर उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन के साथ समेकित कर वास्तविक एवं स्थायी मूल्य का सृजन कर रहे हैं। हमारे प्रत्येक कार्य क्षेत्र का केन्द्र बिन्दु ग्राहकोन्मुखता है, जिसमें डिजिटल रूपांतरण हमारे दैनिक अनुभवों को गति प्रदान कर और बेहतर बनाता है। समेकित उद्देश्य और आत्मविश्वास से ओत-प्रोत होकर, हम और अधिक मजबूती एवं सूझ-बूझ के साथ भावी चुनौतियों के प्रति सजग होकर भविष्य की ओर अग्रसर हैं।

 

( अंतिम संशोधन May 07, 2026 at 11:05:08 AM )

ADYA
ADYA