वॉट्सऐप बैंकिंग
व्हाट्सऐप बैंकिंग शुरू करने के लिये
Just send *Hi* to Indian Bank’s WhatsApp Banking number (8754424242) or click on “Start WhatsApp Banking” button to access WhatsApp Banking features.
इंडियन बैंक की व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवा का लाभ उठाने के लिए 8754424242 पर “Hi” संदेश भेजें या “Start WhatsApp Banking” बटन पर क्लिक करें।
वर्तमान में इंडियन बैंक व्हाट्सऐप बैंकिंग के माध्यम से नीचे दी गई सेवाएँ प्रदान कर रहा है। ग्राहकों की सुविधा के लिए भविष्य में और भी सेवाएँ जोड़ी जाएँगी।
ऑनलाइन सेवाएँ
- शेष राशि की पूछताछ (मुख्य मेन्यू → जमा सेवाएँ → खाते की शेष राशि)
चयनित खाते की जमा राशि (बैलेंस) की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। - लघु विवरण (मुख्य मेन्यू → जमा सेवाएँ → खाते का विवरण देखें)
चयनित खाते के अंतिम 10 लेन-देन का विवरण प्रदान किया जाएगा। - ईमेल विवरण (मुख्य मेन्यू → जमा सेवाएँ → ईमेल विवरण)
पिछले 30 दिनों का खाता विवरण पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। - सावधि जमा की जानकारी (मुख्य मेन्यू → जमा सेवाएँ → सावधि जमा जांच)
सावधि/ आवर्ती/ मुद्रा गुणक जमा खातों का विवरण प्राप्त कर सकते है। - चेक बुक के लिए आवेदन (मुख्य मेन्यू → चेक सेवाएँ → चेक बुक अनुरोध)
चेक बुक जारी करने का अनुरोध कर सकते है। - चेक भुगतान बंद करें (मुख्य मेन्यू → चेक सेवाएँ → चेक भुगतान बंद करें)
एक या एक से अधिक चेक का भुगतान रोका जा सकता हैं। - डेबिट कार्ड ब्लॉक करें (मुख्य मेन्यू → कार्ड → डेबिट कार्ड → डेबिट कार्ड को अवरुद्ध करें)
चयनित डेबिट कार्ड को स्थायी रूप से ब्लॉक (हॉटलिस्ट) कर सकते हैं। - सभी लेन-देन अवरुद्ध करें (मुख्य मेन्यू → लेन-देन रोके → सीआईएफ अवरोध)
ग्राहक सीआईएफ को किसी भी प्रकार के लेन-देन से अवरुद्ध कर दिया जाएगा।
डिजिटल ऋण सेवाएँ
नीचे दिए गए ऑनलाइन ऋण के लिए आवेदन किया जा सकता है:
- इंड डिजी गृह ऋण (मुख्य मेन्यू → ऋण → इंड डिजी गृह ऋण)
- इंड डिजी वाहन ऋण (मुख्य मेन्यू → लोन → इंड डिजी वाहन ऋण)
- इंड डिजी ज्वेलरी री-प्लेज (मुख्य मेन्यू → लोन → इंड डिजी ज्वेलरी री-प्लेज)
- इंड डिजी केसीसी (मुख्य मेन्यू → लोन → इंड डिजी केसीसी)
- बीमा के सापेक्ष ऋण (मुख्य मेन्यू → लोन → बीमा के सापेक्ष ऋण)
- जीएसटी एडवांटेज (मुख्य मेन्यू → लोन → जीएसटी एडवांटेज)
- एमएसएमई लोन नवीनीकरण (मुख्य मेन्यू → लोन → एमएसएमई लोन नवीनीकरण)
पुनर्निर्देशन सेवाएँ
- बचत खाता खोलें (मुख्य मेन्यू → जमा सेवाएँ → बचत खाता खोलें)
- ईएमआई कैलकुलेटर (मुख्य मेन्यू → लोन → ईएमआई कैलकुलेटर)
- फॉर्म डाउनलोड करें (मुख्य मेन्यू → फॉर्म डाउनलोड)
- शिकायत दर्ज करें (मुख्य मेन्यू → शिकायत दर्ज करें)
सूचना सेवाएँ
- जमा उत्पाद – जमा से संबंधित उत्पादों की जानकारी
- डिजिटल उत्पाद – डिजिटल सेवाओं की जानकारी व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- ऋण – विभिन्न ऋण उत्पादों की जानकारी एवं आवेदन कर सकते है
- दरें – जमा, ऋण दरें एवं सेवा शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते है
- संपर्क – नेशनल हेल्पलाइन नंबर व अन्य संपर्क की जानकारी
- शाखा/एटीएम लोकेटर – नजदीकी शाखा या एटीएम खोजें
इंडियन बैंक की व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवाओं के उपयोग पर कोई सेवा शुल्क नहीं है। हालाँकि, टेलीकॉम सेवा प्रदाता के अनुसार डेटा शुल्क लागू हो सकता है।
व्हाट्सऐप के उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति की जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:https://www.whatsapp.com/legal/privacy-policy


