Toll-free customer support numberराष्ट्रीय टोल फ्री नंबर1800 1700
Financial Result Icon

National Common Mobility Card (NCMC)

National Common Mobility Card (NCMC)

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी)

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सुविधा के अंतर्गत, बैंक के ग्राहक अपने डेबिट कार्ड का उपयोग ट्रैवल कार्ड के रूप में उन मेट्रो रेल एवं बस सेवाओं में कर सकते हैं, जहाँ यह सुविधा उपलब्ध है ।

इस सुविधा का उपयोग करने हेतु इंडियन बैंक के ग्राहक निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

डेबिट कार्ड पर रुपे वॉलेट सक्रिय करना

  • अपनी शाखा से रुपे कॉन्टैक्टलेस (एनसीएमसी) डेबिट कार्ड प्राप्त करें ।
  • यदि आपका डेबिट कार्ड पर्सनलाइज्ड रुपे कॉन्टैक्टलेस एनसीएमसी डेबिट कार्ड है, तो उसमें रुपे वॉलेट स्वतः सक्रिय होता है ।
  • यदि आपका डेबिट कार्ड इंस्टा (गैर‑व्यक्तिगत) रूपे कॉन्टैक्टलेस (एनसीएमसी) डेबिट कार्ड है, तो कृपया अपने डेबिट कार्ड पर रुपे वॉलेट सक्रिय कराने हेतु शाखा को सूचित करें ।

रुपे वॉलेट में धनराशि जोड़ना

  • आपके रुपे कॉन्टैक्टलेस (एनसीएमसी) डेबिट कार्ड पर उपलब्ध रुपे वॉलेट में अधिकतम ₹2,000/- तक की राशि संग्रहित की जा सकती है । इस राशि का उपयोग यात्रा अथवा अन्य ऑफलाइन लेन‑देन (टैप एंड गो) जैसे पार्किंग शुल्क, टोल शुल्क आदि के भुगतान हेतु किया जा सकता है ।

रुपे वॉलेट में धनराशि जोड़ने हेतु, निम्न में से किसी एक विधि का उपयोग करें:

  • मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध ऑपरेटर को नकद भुगतान कर राशि जोड़ें ।
  • डेबिट कार्ड के माध्यम से धनराशि जोड़ें: आपके रुपे कॉन्टैक्टलेस (एनसीएमसी) डेबिट कार्ड से संबद्ध बचत / चालू खाते से राशि डेबिट कर वॉलेट में जोड़ी जा सकती है ।

एक बार उपर्युक्त प्रक्रिया पूरी हो जाने पर, जोड़ी गई राशि कार्ड में जमा हो जाती है और इस राशि का इस्तेमाल मेट्रो स्टेशनों एवं अन्य उन स्थानों पर ऑफलाइन (टैप एंड गो) लेन‑देन हेतु किया जा सकता है, जहाँ एनसीएमसी भुगतान सुविधा उपलब्ध है ।

 

 

 

( अंतिम संशोधन Apr 17, 2026 at 08:04:00 AM )

ADYA
ADYA