मोबाइल बैंकिंग हेतु लॉगिन प्रक्रिया
तकनीकी विलय की तिथि से ग्राहक पूर्ववर्ती इलाहाबाद बैंक के ईएम पावर मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन का उपयोग नहीं कर पाएंगे। ग्राहकगण को गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल एप्प स्टोर से इंडियन बैंक का इंड ओएसिस मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा ।
ग्राहक निम्नलिखित तीन माध्यमों में से किसी एक के द्वारा पंजीकरण कर सकते हैं:
- एटीएम / डेबिट कार्ड
- इंटरनेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स
- आपके मौजूदा एमपिन
पंजीकरण हेतु ग्राहक इलाहाबाद बैंक के एटीएम कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग विवरण तथा मोबाइल बैंकिंग (एमपावर) से संबंधित विवरणों का उपयोग कर सकते हैं ।
इलाहाबाद बैंक के मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन में ग्राहक द्वारा जोड़े गए/निर्मित किए गए सभी लाभार्थी, अनुसूचित लेन‑देन तथा रसीदें स्वतः माइग्रेट होकर इंडियन बैंक के मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन में उपलब्ध करा दी जाएंगी ।
- विस्तृत पंजीकरण प्रक्रिया यहाँ उपलब्ध है।
- आप पंजीकरण के लिए वीडियो यहाँ देख सकते हैं ।


