एनएसीएच ई-अधिदेश रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया-अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
एनएसीएच ई-अधिदेश रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
एनएसीएच क्या है?
एनएसीएच (नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस) एक फंड क्लियरिंग प्लेटफॉर्म है जिसे एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा ईसीएस के अनुरुप ही बनाया है। एनएसीएच (डेबिट)और एनएसीएच (क्रेडिट)का उद्देश्य इंटरबैंक हाई वॉल्यूम, कम/हाई वैल्यू वाले डेबिट/क्रेडिट थोक लेनदेन को आसान बनाना है, जो पुनरावृति प्रकृति के होते हैं और इन्हें एनपीसीआई सेवा का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक तरीके से किया जाता है।
एनएसीएच के कौन- कौन से प्रकार हैं?
मुख्यतः एनएसीएच के दो प्रकार हैं – एनएसीएच डेबिट और एनएसीएच क्रेडिट।
एनएसीएच क्रेडिट क्या है?
एनएसीएच क्रेडिट एक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सेवा है जिसका इस्तेमाल कोई संस्था बड़ी संख्या में लाभार्थियों को उनके बैंक खाता में ऋण की किस्त, लाभांश, ब्याज, वेतन, पेंशन वगैरह के भुगतान के लिए क्रेडिट देने के लिए करती है। यह यूज़र संस्था (एनएसीएच सर्विसेज़ के लिए रजिस्टर्ड कॉर्पोरेट) के बैंक खाता से एक ही डेबिट करके किया जाता है।
एनएसीएच डेबिट क्या है?
एनएसीएच (डेबिट) सुविधा कॉर्पोरेट को ऋण की किस्तों की चुकौती / टेलीफ़ोन / बिजली / पानी के बिल, सेस / कर संग्रहण, म्यूचुअल फंड में समय-समय पर होने वाले निवेश, बीमा प्रीमियम आदि के संग्रहण की सुविधा प्रदान करता है, जो आवधिक या पुनरावृत्ति प्रकृति के और बड़ी संख्या में ग्राहक द्वारा यूज़र संस्थान (एनएसीएच सर्विसेज़ के लिए रजिस्टर्ड कॉर्पोरेट) को देय होते हैं।
अधिदेश क्या है?
अधिदेश एक बारगी पंजीकरण प्रक्रिया है। यह आपके बैंकर्स को आपके खाता से एक तय रकम या एक तय सीमा तक डेबिट करने का अधिकार देता है, जैसा आपने अधिदेश फॉर्म में दिया है।
ई-अधिदेश क्या है?
ई-अधिदेश में कस्टमर ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / आधार आधारित अधिप्रमाणन का इस्तेमाल करके डिजिटल रुप से अधिदेश को मंज़ूरी देता है।
ई-अधिदेश अधिप्रमाणन के लिए कौन से तरीके प्रयोग किए जाते हैं?
ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/आधार आधारित अधिप्रमाणन ।
यूएमआरएन क्या है?
यूएमआरएन – यूएमआरएन एक यूनिक अधिदेश संदर्भ संख्या है जो एनएसीएच डेबिट में बनाए गए हर नए अधिदेश को दिया जाता है। यह अधिदेश बनाते समय एनएसीएच प्रणाली द्वारा अपने आप जेनरेट होता है। हर लेनदेन के लिए और अधिदेश में संशोधन और निरस्तीकरण के दौरान भी यूएमआरएन ज़रूरी है।
एनएसीएच ई-अधिदेश की पात्रता क्या है?
आवेदक के पास डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / आधार कार्ड / पैन होना चाहिए, जो ऑनलाइन अधिदेश को अधिकृत करने के लिए ई-अधिदेश के लिए पात्र हैं।
क्या ईसीएस और एनएसीएच ई-अधिदेश एक समान हैं?
ईसीएस अधिदेश का ऑफ़लाइन मोड है, जबकि ई-अधिदेश ऑनलाइन है।


