Toll-free customer support numberराष्ट्रीय टोल फ्री नंबर1800 1700
Financial Result Icon

सरकारी जमा योजनाएँ

सरकारी जमा योजनाएँ

सरकारी जमा योजनाएँ

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र- VIII वां अंक (एनएससी)

खाता के प्रकार

  1. एकल खाता:
  • वयस्क अपने लिए खाता खोल सकता है
  • एक वयस्क, किसी नाबालिग (10 वर्ष से कम) या किसी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की तरफ से जिसका वह अभिभावक है
  • नाबालिग जिसकी उम्र 10 वर्ष हो गई है।
  1. संयुक्त ए प्रकार खाता:
  • खाता अधिकतम 3 व्यस्कों के नाम पर संयुक्त रूप से खोला जा सकता है और इसका भुगतान 3 धारकों को संयुक्त रूप से या उत्तरजीवी को किया जा सकेगा।
  1. संयुक्त बी प्रकार खाता:
  • खाता अधिकतम 3 व्यस्कों के नाम पर खोला जा सकता है और इसका भुगतान 3 खाता धारकों में से किसी एक या उनके उत्तरजीवी को किया जा सकेगा।

विशेषताएँ:

  • इस खाते की अवधि 5 वर्ष है
  • कई खाते खोले जा सकते हैं
  • न्यूनतम निवेश : रु..1,000/- और रु..100/- के गुणक में कोई भी रकम जमा की जा सकती है
  • राशि की कोई अधिकतम सीमा नहीं है
  • खाता खोलने के उसी दिन खाते में धनराशि जमा कर देनी है।
  • अनिवासी भारतीय (एनआरआई) या हिन्दू अविभाजित परिवार(एचयूएफ) द्वारा खाता नहीं खोले जा सकते है।
  • खाता खोलने के लिए ग्राहक को आधार नंबर और पैन या फॉर्म 60 (रु. 50,000/- तक) जमा करना ज़रूरी है।
  • खाता खोलने के लिए एक आवेदन (फॉर्म-1) प्राप्त करना होगा।
  • ब्याज दर: भारत सरकार हर तिमाही के लिए ब्याज दर की सूचना देती है।
  • खाता इंटरनेट बैंकिंग (यहां क्लिक करें) और इंडस्मार्ट के ज़रिए उपलब्ध है।

 

किसान विकास पत्र (केवीपी)

उत्पाद की विशेषताएँ:

खाता के प्रकार

  1. एकल खाता:
  • वयस्क अपने लिए खाता खोल सकता है
  • एक वयस्क, किसी नाबालिग (10 वर्ष से कम) या किसी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की तरफ से जिसका वह अभिभावक है
  • नाबालिग जिसकी उम्र 10 वर्ष हो गई है।
  1. संयुक्त ए प्रकार खाता:
  • खाता अधिकतम 3 व्यस्कों के नाम पर संयुक्त रूप से खोला जा सकता है और इसका भुगतान 3 धारकों संयुक्त रूप से या उत्तरजीवी द्वारा किया जा सकेगा।
  1. संयुक्त बी प्रकार खाता:
  • खाता अधिकतम 3 व्यस्कों के नाम पर खोला जा सकता है और इसका भुगतान 3 खाता धारकों में से किसी एक या उनके उत्तरजीवी द्वारा किया जा सकेगा।

विशेषताएँ:

  • इस खाते की अवधि 115 माह ( 9 वर्ष 7 माह) है
  • कई खाते खोले जा सकते हैं
  • न्यूनतम निवेश : रु.1,000/- और रु.100/- के गुणक में कोई भी रकम जमा की जा सकती है
  • राशि की कोई अधिकतम सीमा नहीं है
  • अनिवासी भारतीय (एनआरआई) या हिन्दू अविभाजित परिवार(एचयूएफ) द्वारा खाता नहीं खोले जा सकते हैं।
  • खाता खोलने के लिए एक आवेदन (फॉर्म-1) प्राप्त करना होगा।
  • खाता इंटरनेट बैंकिंग (यहां क्लिक करें) और इंडस्मार्ट के ज़रिए उपलब्ध है।

 

लोक भविष्य निधि (पीपीएफ)

  • एक वैयक्ति‍क या एक वैयक्ति‍क जो किसी नाबालिग की तरफ से अभिभावक है खाता खोल सकता है।
  • एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम: रु.500/- और उसके बाद रु.50/- के गुणक और अधिकतम रु.150000/-
  • अनिवासी भारतीय (एनआरआई) या हिन्दू अविभाजित परिवार(एचयूएफ) द्वारा खाता नहीं खोल जा सकते है।
  • इस खाते की अवधि 15 वर्ष है
  • जमाकर्ता एक या एक से अधिक व्यक्ति को नामिति बना सकता है, लेकिन चार से ज़्यादा नहीं।
  • खाता इंटरनेट बैंकिंग (यहां क्लिक करें) और इंडस्मार्ट के ज़रिए उपलब्ध है।

 

 

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना(एससीएसएस)

पात्रता

  • 60 वर्ष
  • 55 वर्ष – 60 वर्ष से कम, जो स्वैच्छिक या विशेष स्वैच्छिक योजना के तहत सेवानिवृत्त हुए हैं।
  • सशस्त्र सेवाओं के सेवानिवृत लोग (सिविलियन डिफेंस कर्मचारी को छोड़कर) 50 वर्ष की उम्र होने पर निवेश करने के लिए पात्र होंगे, बशर्ते वे अन्य निर्दिष्ट शर्तें पूरी करते हों।
  • सरकारी कर्मचारी के पति/पत्नी जिसकी उम्र 50 वर्ष हो गई हो और जिसकी नौकरी के दौरान मौत हो गई हो
  • अनिवासी भारतीय (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) और हिन्दू अविभाजित परिवार (एचयूएफ़) इस योजना के तहत खाता खोलने के लिए पात्र नहीं हैं।
  • ब्याज दर: भारत सरकार हर तिमाही के लिए ब्याज दर सूचित करता है।
  • कर से संबंधी पहलू ब्याज कर योग्य है: फॉर्म 15जी/15एच भरने का प्रावधान उपलब्ध है
  • न्यूनतम ₹1,000/- और उसके गुणक में और अधिकतम निवेश सीमा ₹30.00 लाख
  • ग्राहक एससीएसएस जमा पर ऋण के लिए पात्र नहीं है।

खाता इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए उपलब्ध है (यहां क्लिक करें)

इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के ज़रिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना(एससीएसएस) खोलने का नेविगेशन इस तरह है:

सरकारी योजना  एससीएसएस एससीएसएस खाता खोलना

 

सुकन्या समृद्धि खाता (एसएसए)

मुख्य विशेषताएं :

  • खाता खोलने की तारीख से दस वर्ष से कम आयु की बालिका के नाम पर अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है।
  • उच्च ब्याज दर – 8.20% वार्षिक (वि.व 2024-25, ति-1)।
  • बालिका के जन्म प्रमाणपत्र और अभिभावक के केवाईसी (पहचान पात्र का प्रमाण और पता का प्रमाण ) के साथ आसानी से खाता खोले जा सकते हैं। अभिभावक का पैन और आधार अनिवार्य है।
  • एक बालिका के लिए सिर्फ़ एक खाता खोला जा सकता है, एक परिवार में अधिकतम 2 बालिकाएं।
  • एक एसएसवाई खाताधारक एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम रु.250 और अधिकतम रु. 1,50,000 निवेश कर सकता है।
  • एसएसवाई निवेश पर वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि ब्याज लगता है और वित्तीय वर्ष के अंतिम तिथि को खाते में क्रेडिट हो जाता है।
  • आय कर की धारा 80सी के तहत निवेश पर कर छूट का दावा किया जा सकता है।
  • खाता में 15 वर्ष की अवधि पूरा होने तक जमा किया जा सकता है और खाता खोलने की तिथि से 21 साल बाद खाता परिपक्व हो जाएगा।
  • बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर या 10वीं पास करने के बाद, जो भी पहले हो, शिक्षा के लिए खाता में मौजूद राशि का अधिकतम 50% तक निकासी की अनुमति दी जा सकती है।
  • अनियमित एसएसवाई खाता को न्यूनतम निवेश (यानी –रु.250) प्लस रु.50 के पेमेंट के साथ पुनःनियमित किया जा सकता है।
  • खाता को (रु.250+50)* अनियमित वर्षों की संख्या की राशि जमा करके नियमित किया जा सकता है।
  • प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में खाता में ब्याज क्रेडिट किया जाएगा।
  • चिकित्सा सहायता जैसे अत्यंत मानवीय कारणों के मामले में खाते को समय से पहले बंद करने की अनुमति दी जा सकती है।
  • ग्राहक अब नेट बैंकिंग के माध्यम से सुकन्या समृद्धि खाते खोल सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म (यहां क्लिक करें) के ज़रिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

सरकारी योजना ==> एसएसवाई==>एसएसवाई खाता खोलना

 

 

( अंतिम संशोधन Apr 07, 2026 at 01:04:35 PM )

ADYA
ADYA