Toll-free customer support numberराष्ट्रीय टोल फ्री नंबर1800 1700
Financial Result Icon

आईबी क्लीन लोन (वेनतभोगी वर्ग के लिए)

आईबी क्लीन लोन (वेनतभोगी वर्ग के लिए)

वेतन ऋण – वेतनभोगी वर्ग हेतु आईबी क्लीन ऋण

वैयक्तिक ऋण – पात्रता एवं मुख्य शर्तें

ऋण मानदंड विवरण
पात्रता न्यूनतम सेवा सहित स्थायी कार्मिक / सरकारी / अर्ध-सरकारी / बोर्ड / विन्यास / प्रतिष्ठित कंपनियों / कॉर्पोरेट औद्योगिक प्रतिष्ठान इत्यादि के साथ 2 वर्षों का अनुभव।
उद्देश्य विवाह / शैक्षिक और चिकित्सा खर्चों के लिए, पारिवारिक समारोह मनाने के लिए, अन्य घरेलू खर्चों के लिए अथवा किसी अन्य बैंक योग्य उद्देश्य के लिए, किन्तु सट्टा उद्देश्यों हेतु नहीं ।
आयु न्यूनतम प्रवेश आयु 21 वर्ष
मार्जिन शून्य
कुल निवल वेतन भुगतान निवल वेतन (प्रस्तावित ईएमआई के बाद) सकल वेतन का 40% से कम नहीं होना चाहिए ।
ब्याज दरें यहां क्लिक करें ।
प्रसंस्करण शुल्क यहां क्लिक करें ।
गारंटी पति/पत्नी (जो भी लागू हो ।) की गारंटी एवं/अथवा पीएफ/उपदान/एनपीएस नामांकित
देयता का अधिग्रहण यदि वेतन हमारे बैंक में जमा किया जाता है, तो बैंक के मानदंडों के अनुपालन के अध्यधीन अधिग्रहण की अनुमति दी जाती है ।
ऋण की समाप्ति पुनर्भुगतान अवधि इस तरह निर्धारित की जाएगी, कि ऋण अधिवर्षिता से 3 माह पूर्व समाप्त हो जाए ।
आवेदक द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज Ø  नियोक्ता द्वारा विधिवत् रूप से सत्यापित आय का प्रमाण (समस्त कटौतियों अथवा नवीनतम फॉर्म 16 दर्शाती विगत छह माह की वेतन पर्ची)

Ø  नियोजन का प्रमाण (नियोजन आदेश की प्रति, नियोक्ता द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, कर्मचारी संख्या इत्यादि)

Ø  फॉर्म 16/आयकर विवरणी

Ø  पैन कार्ड (अनिवार्य)

Ø  केवाईसी दस्तावेज़ (यथा – पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड, चुनाव पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि)।

Ø  बचत खाते से नामे का प्राधिकरण/ईसीएस/एनएसीएचौ अधिदेश

 

श्रेणी 1 : कर्मचारी का वेतन इंडियन बैंक में जमा किया जाता है एवं कोई चेक-ऑफ / उपक्रम उपलब्ध नहीं है:

मीयादी ऋण:

मासिक सकल वेतन का अधिकतम 20 गुना

चुकौती अवधि: अधिकतम 84 माह

ओवरड्राफ्ट:

आवेदक के सकल वेतन के 1 माह के बराबर सीमा अधिकतम रु. 2.00 लाख तक

सीमा एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य है ।

अधिकतम सीमा रु. 50.00 लाख (मीयादी ऋण और ओवरड्राफ्ट दोनों के साथ) तक सीमित है ।

इस शर्त के अध्यधीन कि नियोक्ता वेतन खाते में परिवर्तन हेतु हमसे अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करेगा ।

 

श्रेणी 2: कर्मचारी का वेतन इंडियन बैंक में जमा किया जा सकता है, अथवा नहीं एवं चेक-ऑफ / उपक्रम उपलब्ध है (अथवा) ग्राहक द्वारा पहले ही हमारे साथ गृह ऋण का लाभ प्राप्त किया है, खाता नियमित है, एवं वेतन हमारे बैंक में जमा किया जाता है:

मीयादी ऋण / ओवरड्राफ्ट: मासिक सकल वेतन का अधिकतम 20 गुना

अधिकतम सीमा: कोई सीमा नहीं

मीयादी ऋण की चुकौती अवधि: अधिकतम 84 माह

इस श्रेणी के अन्तर्गत ओवरड्राफ्ट मासिक कटौती आधार पर चुकौती अवधि के साथ संस्वीकृत किया जाता है:

रू. 5 लाख रुपये तक की सीमा तक – अधिकतम 60 माह

रू. 5 लाख रुपये से अधिक की सीमा तक – अधिकतम 84 माह

किसी भी समय एक ग्राहक को मीयादी ऋण अथवा ओवरड्राफ्ट लेने की अनुमति है , एवं एक ही समय में दोनों सुविधाएं नहीं ली जा सकती हैं ।

( अंतिम संशोधन Apr 17, 2026 at 12:04:17 PM )

ADYA
ADYA