आईबी किराया नकदीकरण
आईबी किराया नकदीकरण
इंडियन बैंक पंजीकृत पट्टा अनुबंधों से प्राप्त किराये की रसीदों के सापेक्ष ऋण की पेशकश कर रहा है । पट्टे की शेष /असमाप्त अवधि (निश्चित अवधि तक) से संबंधित किराया अथवा किराये का मूल्य ही माना जाता है । हालांकि, ऐसे मामलों में जहां हमारा बैंक पट्टेदार है, हमारे बैंक द्वारा पट्टा समझौते के नवीनीकरण की निश्चितता / संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, पात्र ऋण राशि की गणना के लिए विकल्प अवधि के लिए किराए की भी गणना की जा सकती है ।
| आईबी किराया नकदीकरण का विवरण |
| मुख्य पैरामीटर | विवरण | |||||||||
| पात्र ग्राहक | पूर्ण स्वामित्व संपत्ति / पट्टाधृत संपत्ति (वाणिज्यिक / आवासीय – वैयक्तिक / संयुक्त मालिक / न्यास / सोसायटी / कॉर्पोरेट / फर्म अथवा कोई अन्य इकाई) के मालिक जिन्होंने शीर्ष पायदान की कॉर्पोरेट / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों / राज्य / केंद्र सरकार के कार्यालयों को अपनी इमारतें किराए पर दी हैं / किराए पर देने का प्रस्ताव करते हैं । | |||||||||
| उद्देश्य | मरम्मत, भवनों का नवीनीकरण, विवाह, शिक्षा, घरेलू त्यौहार, चिकित्सा अथवा सट्टा / निषिद्ध उद्देश्यों के अलावा कोई भी बैंक योग्य उद्देश्य | |||||||||
| संपत्ति | पूर्ण स्वामित्व / पट्टाधृत संपत्ति (वाणिज्यिक / आवासीय) जो बैंक को स्वीकार्य हो ।
प्रतिभूति के रूप में प्रस्तावित संपत्ति इस ऋण के लिए पूर्ण और विशिष्ट होगी । इस ऋण उत्पाद के लिए मौजूदा प्रतिभूतियों का विस्तार अनुमति योग्य नहीं है। पट्टे पर रखी संपत्ति पर विचार किया जा सकता है, यदि यह केंद्र सरकार / राज्य सरकार / अन्य सरकारी निकायों के स्वामित्व में है, जो मूल पट्टा विलेख पर संतोषजनक विधिक विचार के अध्यधीन है, जो पट्टे के अधिकारों को व्यक्त करता है । जहां भी आवश्यक हो, इन प्राधिकरणों से एनओसी / बंधक अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए । |
|||||||||
| न्यूनतम ऋण | ₹ 1.00 लाख | |||||||||
| अधिकतम ऋण | अधिकतम ऋण विवरण
|
|||||||||
| चुकौती अवधि | चुकौती अवधि का विवरण
|
|||||||||
| मार्जिन | मार्जिन विवरण
|
|||||||||
| ब्याज दर | यहाँ क्लिक करें | |||||||||
| प्रसंस्करण शुल्क | यहाँ क्लिक करें |


