Toll-free customer support numberराष्ट्रीय टोल फ्री नंबर1800 1700
Financial Result Icon

आईबी वाहन ऋण

आईबी वाहन ऋण

ऋण के लिए आवेदन (यहां क्लिक करें)

इंडियन बैंक, नई कार, नए दोपहिया वाहन और उपयोग की गई कार की खरीद के लिए निम्नलिखित विशेषताओं के साथ प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर वाहन ऋण प्रदान कर रहा है:

पात्र ग्राहक:

  • वेतनभोगी वर्ग
  • पेशेवर
  • व्यवसायी
  • स्वनियोजित पेशेवर / गैर-पेशेवर
  • एनआरआई
  • पेंशनरों
  • संबंधित नियोक्ता से एनओसी वाले अन्य बैंकों के कर्मचारी

 

वाहन ऋण सुविधाओं की तुलना – नई कार, नए दोपहिया और उपयोग की गई कार
सुविधाएं नई कार नया दोपहिया वाहन प्रयुक्त कार
ऋण राशि ₹ 5 करोड़ तक ₹10 लाख तक ₹ 3 करोड़ तक
अधिकतम चुकौती अवधि 84 माह 48 माह 72 माह
मार्जिन 10%-15% 25% से 30% 20%-30%

 

नया वाहन: ऑनरोड मूल्य के आधार पर ऋण राशि की गणना की जाती है ।

उपयोग किए गए वाहन: ऋण राशि की गणना स्वीकृत क्रय मूल्य या वाहन के मूल्यांकन / अधिकृत डीलर द्वारा उद्धृत मूल्य, जो भी कम हो, के आधार पर की जाती है ।

 

व्यवसाय और वाहन प्रकार के अनुसार वाहन ऋण के लिए आय पात्रता मानदंड
व्यवसाय का प्रकार नई कार नया दोपहिया वाहन प्रयुक्त कार
वेतनभोगी व्यक्ति न्यूनतम सकल मासिक आय रु. 25000 / – और उससे अधिक न्यूनतम मासिक निवल वेतन

रु. 10000 / –

₹. 20000/- का निवल वेतन
पेंशनभोगी रु. 20,000 / – और उससे अधिक की मासिक

पेंशन आहरित करना

रु. 10000 / – और उससे अधिक
की मासिक पेंशन आहरित करना
रु. 20000/- की मासिक पेंशन
पेशेवर और स्वनियोजित / व्यवसायी नवीनतम आईटीआर के अनुसार रु. 3.00 लाख से अधिक की निवल वार्षिक आय नवीनतम आईटीआर के अनुसार
रु. 1.50 लाख और उससे अधिक की निवल वार्षिक आय वाला एक आईटी निर्धारिती
नवीनतम आईटीआर के अनुसार रु. 3.00 लाख से अधिक की निवल वार्षिक आय
फर्म और कंपनियां पिछले दो वर्षों के दौरान निवल लाभ सृजित किया हो। लागू नहीं पिछले दो वर्षों के दौरान शुद्ध लाभ सृजित किया हो।

 

प्रतिभूति:

  • ऋण राशि से खरीदे गए वाहन को दृष्टिबंधक रखना
  • रु. 25 लाख से अधिक के ऋण मामले में, रु. 25 लाख से अधिक के हिस्से के लिए, अचल संपत्तियों / एनएससी / मीयादी जमा / एलआईसी पॉलिसियों के सरेंडर वैल्यू को 100% संपार्श्विक प्रतिभूति के रूप में रखा जाना
  • हालाँकि, ऋण सीमा के परे, व्यक्तिगत प्रस्ताव की जोखिम धारणा के आधार पर मूर्त सुरक्षा / गारंटी पर जोर दिया जा सकता है
प्रभार/ शुल्क
प्रभार/ शुल्क विवरण
ब्याज दर यहां क्लिक करें
प्रसंस्करण शुल्क यहां क्लिक करें
सिबिल प्रभार ·         वैयक्तिक: रु. 30 / – प्रति व्यक्ति

·         गैर- वैयक्तिक: रु. 805 / – प्रति इकाई

पूर्व भुगतान प्रभार ·         वैयक्तिक: शून्य

·         गैर- वैयक्तिक, बकाया राशि का 2%

ईएम प्रभार ·         रु. 10 लाख तक: शून्य

·         रु. 10 लाख से अधिक: रु. 300 प्रति लाख, अधिकतम रु. 30000 के अध्यधीन

·         एक ही संपत्ति पर ईएम के विस्तार के लिए, लागू ईएम शुल्क का 50%।

 

अपेक्षित दस्तावेज:

  1. पासपोर्ट आकार की तस्वीर सहित भरा हुआ आवेदन प्रपत्र
  2. पहचान प्रमाण जैसे पैन कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस
  3. निवास प्रमाण जैसे हालिया टेलीफोन बिल / बिजली बिल / संपत्ति कर रसीद / पासपोर्ट / मतदाता पहचान पत्र
  4. व्यवसायियों / उद्योगपतियों के संबंध में व्यवसाय के पते का प्रमाण।
  5. रोजगार का प्रमाण।
  6. वेतन प्रमाण पत्र
  7. अन्य आय का प्रमाण जैसे किराया, निवेश पर ब्याज, यदि कोई हो
  8. पेशेवरों, व्यापारियों और स्व-नियोजित लोगों के मामले में पिछले तीन वित्तीय वर्षों का तुलन पत्र
  9. आयकर / संपत्ति कर (यदि लागू हो) का पिछले 3 वर्षों के रिटर्न
  10. बैंक खाते का विवरण या 6 महीने के लिए बैंक पासबुक की प्रति
  11. ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति
  12. अधिकृत डीलर से खरीदी जाने वाले वाहन के लिए कोटेशन

ऋण के लिए आवेदन (यहां क्लिक करें)

( अंतिम संशोधन Apr 13, 2026 at 11:04:29 AM )

ADYA
ADYA