पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,सूक्ष्म ऋण सहायता प्रदान करके जो उनकी आजीविका और व्यवसाय के विकास में सहायक है। वर्तमान सावधि ऋण मॉडल के तहत, विक्रेता एक निश्चित अवधि में निश्चित मासिक किस्तों के माध्यम से भुगतान करते हैं,जिससे कई विक्रेताओं को अपने व्यवसाय को मजबूत करने में मदद मिली है। जैसे-जैसे व्यवसाय विकसित होते हैं, स्ट्रीट वेंडर्स को अक्सर नए अवसर और आवश्यकताएं मिलती हैं। उन्हें और सशक्त बनाने के लिए, प्रधानमंत्री स्वनिधि के लाभार्थियों के लिए क्रेडिट कार्ड सुविधा शुरू की जा रही है।यह पहल विक्रेताओं को मांग के अनुसार ऋण उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें दैनिक खर्चों को पूरा करने और बदलती व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुकूल मिलेगा। मौजूदा ऋण संरचना के पूरक के रूप में, क्रेडिट कार्ड यह सुनिश्चित करता है कि विक्रेता आत्मविश्वास और फुर्ती के साथ अपना विकास जारी रख सकें


