Toll-free customer support numberराष्ट्रीय टोल फ्री नंबर1800 1700
Financial Result Icon

डायमंड डॉलर खाता

डायमंड डॉलर खाता

 

डायमंड डॉलर खाता
अर्हता भारत सरकार की योजना के अंतर्गत, कच्चे अथवा कट एवं पॉलिश किए गए हीरों/कीमती धातु के आभूषणों (साधारण, मीनाकारी युक्त, हीरे एवं/या अन्य पत्थरों जड़े या बिना जड़े) के क्रय-विक्रय में संलग्न फर्मों एवं कंपनियों को, जिनका हीरों/रंगीन रत्नों/हीरे व रंगीन रत्न जड़े आभूषणों/साधारण स्वर्ण आभूषणों के आयात निर्यात में कम से कम 3 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड हो तथा जिनका पिछले तीन लाइसेंसिंग वर्षों (लाइसेंसिंग वर्ष अप्रैल से मार्च) के दौरान औसत वार्षिक कारोबार ₹3 करोड़ या उससे अधिक हो, उन्हें डायमंड डॉलर खाते के माध्यम से अपना व्यवसाय करने की अनुमति है।

 

वे निर्यातक फर्म एवं कंपनियाँ, जो भारत या विदेश में बैंकों के साथ विदेशी मुद्रा खाते (ईईएफसी खातों को छोड़कर) संचालित कर रही हैं, डायमंड डॉलर खाता खोलने के लिए पात्र नहीं होंगी।

 

किसी भी निर्यातक फर्म/कंपनी को अधिकतम 5 (पाँच) डायमंड डॉलर खाते खोलने एवं संचालित करने की अनुमति होगी ।

खाते का प्रकार ब्याज रहित चालू खाता
मुद्रा अमेरिकी डॉलर
स्वीकार्य लेनदेन क्रेडिट:

  • अमेरिकी डॉलर में प्राप्त प्री-शिपमेंट एवं पोस्ट-शिपमेंट वित्त की राशि ।
  • कच्चे, कट एवं पॉलिश किए गए हीरों तथा हीरे जड़े आभूषणों के शिपमेंट से प्राप्त निर्यात आय की वसूली ।
  • कच्चे, कट एवं पॉलिश किए गए हीरों की स्थानीय बिक्री से अमेरिकी डॉलर में प्राप्ति।

(डेबिट):

  • विदेशों/स्थानीय स्रोतों से कच्चे हीरों के आयात/क्रय हेतु भुगतान ।
  • स्थानीय स्रोतों से कट एवं पॉलिश किए गए हीरे, रंगीन रत्न तथा साधारण स्वर्ण आभूषणों के क्रय हेतु भुगतान ।
  • विदेशों/नामित एजेंसियों से सोने के आयात / क्रय हेतु भुगतान तथा बैंक से लिए गए अमेरिकी डॉलर ऋणों को वापस चुकाया जाना ।
अनिवार्य रूपांतरण किसी कैलेंडर माह के दौरान खाते में अर्जित कुल राशि को, अनुमोदित प्रयोजनों हेतु शेष राशि के उपयोग या फॉरवर्ड कमिटमेंट्स के समायोजन के पश्चात, अगले कैलेंडर माह के अंतिम दिन तक या उससे पूर्व भारतीय रुपये में परिवर्तित करना अनिवार्य होगा ।

( अंतिम संशोधन Apr 22, 2026 at 02:04:37 PM )

ADYA
ADYA